Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026: मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए कैसे कर सकती है क्वालीफाई? यहां जानिए पूरा समीकरण

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 30, 2026 at 9:47 PM
Modified at :April 30, 2026 at 9:47 PM
IPL 2026: मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए कैसे कर सकती है क्वालीफाई? यहां जानिए पूरा समीकरण

(Courtesy : BCCI/IPL)

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस अब तक केवल 2 ही मैच जीत पाई है।

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 का सफर अब तक काफी मुश्किलों भरा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मिली हार ने मुंबई को अब एक बेहद नाजुक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है।

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम को इस सीजन में अब तक खेले गए 8 मैचों में से 6 में हार का सामना करना पड़ा है। 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर मौजूद मुंबई के लिए प्लेऑफ का रास्ता अब काफी चुनौतियों भरा नजर आ रहा है।

प्लेऑफ में क्वालीफिकेशन के लिए समीकरण क्या है?

What is going wrong with Mumbai Indians in IPL 2026?
Mumbai Indians (Credits: BCCI/IPL)

मुंबई इंडियंस के लिए अब समीकरण बिल्कुल साफ और कड़ा है। लीग स्टेज में टीम के पास अब केवल 6 मैच बचे हैं। अगर मुंबई को बिना किसी दूसरी टीम पर निर्भर हुए टॉप-4 में जगह बनानी है, तो उन्हें अपने बचे हुए सभी 6 मैच जीतने होंगे।

यदि टीम ऐसा करने में सफल रहती है, तो उनके कुल 16 अंक हो जाएंगे। आईपीएल के इतिहास को देखें तो 16 अंक प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए एक सही अंक माना जाता है। हालांकि, चुनौती काफी कड़ी होगी और उन्हें कुछ हद तक दूसरी टीमों पर भी निर्भार रहना पड़ सकता है।

नेट रन रेट की बड़ी चुनौती

सिर्फ मैच जीतना ही मुंबई के लिए काफी नहीं होगा। मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट -0.784 है, जो पॉइंट्स टेबल की अन्य दावेदार टीमों के मुकाबले काफी कम है। यदि सीजन के अंत में मुंबई 14 अंकों पर अटकती है या अन्य टीमों के साथ अंकों की बराबरी होती है, तो फैसला नेट रन रेट के आधार पर किया जाएगा।

ऐसी स्थिति से बचने के लिए मुंबई को अपने आने वाले मुकाबलों को न केवल जीतना होगा, बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी ताकि उनका रन रेट पॉजिटिव हो सके।

दूसरी टीमों के नतीजों पर नजर

यदि मुंबई अपने 6 में से 5 मैच जीतती है, तो उनके 14 अंक होंगे। ऐसी स्थिति में उनकी किस्मत पूरी तरह से दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर टिक जाएगी। उन्हें उम्मीद करनी होगी कि पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमें अपने बाकी मैच बड़े अंतर से जीतें ताकि टेबल के बीच में मौजूद अन्य टीमों के अंक ज्यादा न बढ़ें। कुल मिलाकर, अब मुंबई को अपनी जीत के साथ-साथ दूसरों की हार की दुआ भी करनी होगी।

टीम की सबसे बड़ी चिंता उनके प्रमुख खिलाड़ियों का फॉर्म और फिटनेस है। रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पिछले कुछ मैचों से बाहर हैं, जिससे बल्लेबाजी की गहराई कम हुई है।

साथ ही, कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव का निरंतर प्रदर्शन न करना भी टीम के लिए मुसीबत बना हुआ है। गेंदबाजी विभाग में कोई भी गेंदबाज रनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। SRH के खिलाफ 243 रन जैसे बड़े स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाने के बाद ये साफ हो गया है कि गेंदबाजी में सुधार के बिना प्लेऑफ की राह नामुमकिन है।

मुंबई इंडियंस के लिए अब हर एक मुकाबला ‘नॉकआउट’ की तरह है। एक और हार का मतलब होगा टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाना। 2014 और 2015 में मुंबई ने ऐसी ही परिस्थितियों से वापसी कर खिताब जीता था, लेकिन क्या 2026 में वह इतिहास दोहरा पाएंगे, यह उनके आने वाले प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.