Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE में The Bloodline के भविष्य को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, सैमी जेन और द रॉक आकर मचाएंगे बवाल

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 9, 2024 at 11:27 PM
Modified at :May 9, 2024 at 11:27 PM
WWE में The Bloodline के भविष्य को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, सैमी जेन और द रॉक आकर मचाएंगे बवाल

रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद से The Bloodline नए रंग में नजर आ रही है।

WrestleMania 40 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए हैं और उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ और अन्य द ब्लडलाइन मेंबर्स ने टेकओवर कर लिया है। रोमन के जाने के बाद सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ साथ आ गए हैं और उनकी ये टीम द ब्लडलाइन (The Bloodline) के पहले वर्जन से भी मजबूत दिखाई दे रही है।

सिकोआ और टोंगा की टीम ने Backlash 2024 में रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस की टीम को चित कर दिया था और पॉल हेमन भी इस नई ब्लडलाइन से सहमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि अगले कुछ हफ्तों में जैकब फाटू भी WWE में डेब्यू कर सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब रोमन रेंस वापस आ जाएंगे तो क्या होगा? क्या सोलो सिकोआ के टेकओवर से उन्हें गुस्सा नहीं आएगा क्योकि वो रोमन ही थे जिन्होंने द ब्लडलाइन को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए खूब पसीना बहाया था। कयास लगाए जाने लगे हैं कि ऑरिजिनल ब्लडलाइन को दोबारा साथ लाया जा सकता है, जिसमें सैमी जेन भी वापस आ सकते हैं।

क्या रोमन रेंस ऑरिजिनल ब्लडलाइन की कराएंगे वापसी?

साल 2022 में सैमी जेन पूर्ण रूप से द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन का हिस्सा बन गए थे। इस स्टोरीलाइन में आने से जेन की लोकप्रियता बहुत तेज रफ्तार से आगे बढ़ी। मगर Royal Rumble 2023 में अपने रियल लाइफ फ्रेंड, केविन ओवेंस को द ब्लडलाइन की क्रूरता से बचाने के लिए जेन ने ट्राइबल चीफ रोमन रेंस पर अटैक कर दिया था।

इस बीच सैमी जेन ने Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस को चैंपियनशिप के लिए चैलेंज भी किया, लेकिन उस समय द ब्लडलाइन मेंबर्स के दखल के कारण उन्हें हार मिली थी। मगर WrestleMania 39 में उनकी और केविन ओवेंस की टीम ने द उसोज को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन बनकर द ब्लडलाइन को सबक सिखाया था।

अगर इंटरनेट पर फैल रही अफवाहों में थोड़ी भी सच्चाई है तो रोमन रेंस के वापस आने के बाद सैमी जेन को दोबारा ऑरिजिनल ब्लडलाइन का मेंबर बनाया जा सकता है। रोमन के साथ इस टीम में जे उसो और जिमी उसो भी नजर आ सकते हैं। ऐसे में उम्मीद बढ़ जाएगी कि Survivor Series 2024 में रोमन रेंस, सैमी जेन, जे उसो और जिमी उसो की टीम का सामना सोलो सिकोआ, टामा टोंगा, टोंगा लोआ और शायद द रॉक भी उनकी टीम में आ सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.