Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

विराट कोहली ने RCB के प्रैक्टिस मैच में कैसा किया प्रदर्शन? आईपीएल 2026 से पहले भारतीय दिग्गज ने दिखाया दमखम

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :March 22, 2026 at 2:59 PM
Modified at :March 22, 2026 at 2:59 PM
विराट कोहली ने RCB के प्रैक्टिस मैच में कैसा किया प्रदर्शन? आईपीएल 2026 से पहले भारतीय दिग्गज ने दिखाया दमखम

IPL 2026 से पहले शानदार टच में विराट कोहली.

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आयोजन कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। 28 मार्च को सबसे पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले खबर है कि विराट कोहली शानदार टच में नजर आ रहे हैं और आरसीबी के प्रैक्टिस मैच में भी उन्होंने दमदार खेल दिखाया।

विराट कोहली ने इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की 3 पारियों में 240 रन बना डाले थे। उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतकीय पारी निकली थी। अब विराट उसी शानदार फॉर्म को IPL 2026 में कायम रखने की कोशिश करेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के प्रैक्टिस सत्रों से सामने आई तस्वीरों ने फैंस की उम्मीदों को नए पंख लगा दिए हैं। क्योंकि बताया जा रहा है कि कोहली बहुत बेहतरीन टच में हैं और गेंद को मिडिल कर रहे हैं। प्रैक्टिस मैच के दौरान तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की एक गेंद को कोहली ने बहुत बढ़िया अंदाज में मिड ऑन के ऊपर से शॉट लगाया था।

डोमेस्टिक क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मंगेश यादव ने विराट को शॉर्ट लेंथ गेंद से चौंकाने का प्रयास किया, लेकिन विराट ने उसे काउंटर करते हुए दमदार पुल शॉट लगा दिया, जो देखने लायक रहा। वो बाउंड्री लगाने के चक्कर में अभिनंदन सिंह की गेंद पर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने बहुत शानदार फॉर्म में होने के पुख्ता संकेत दिए हैं।

कब है Royal Challengers Bengaluru का पहला मैच?

Virat Kohli SHUTS DOWN reports of him demanding chartered flight for London during IPL 2026; Know here
AHMEDABAD, INDIA – JUNE 3: Virat Kohli of Royal Challengers Bengaluru shows dejection after being dismissed during the 2025 IPL Final match between Royal Challengers Bengaluru and Punjab Kings at Narendra Modi Stadium on June 3, 2025, in Ahmedabad, India. (Photo by Surjeet Yadav/MB Media/Getty Images)

IPL 2026 के पहले मैच में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। ये मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये वही मैदान है जहां पिछले साल भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी।

RCB फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों के आयोजन को अनुमति दे दी है, लेकिन इसके लिए स्टेडियम मैनेजमेंट को कुछ शर्तों को भी पूरा करना होगा। रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ऐसी केवल तीसरी टीम बनना चाहेगी, जिसने अपना इंडियन प्रीमियर लीग का टाइटल सफलतापूर्वक डिफेंड किया है, उससे पहले सिर्फ मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ही ऐसा कर सके हैं।

इस बार आरसीबी की टीम में कुछ नए चेहरे भी दिखेंगे। वेंकटेश अय्यर को मिनी ऑक्शन में बेंगलुरू ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह भी देखने योग्य बात होगी कि अय्यर प्लेइंग इलेवन में कहां फिट बैठते हैं। जैकब बैथेल को पिछले सीजन सिर्फ 2 मैच खेलने का अवसर मिल पाया था, इस बार उन्हें ज्यादा मैच मिलने की उम्मीद होगी। जोश हेजलवुड की उपलब्धता को लेकर RCB के खेमे में चिंता है, जो कम से कम शुरुआत के कुछ मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.