Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

PSL 2026: हैदराबाद किंग्समेन ने किया अपने कप्तान का ऐलान, इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 17, 2026 at 5:12 PM
Modified at :March 17, 2026 at 5:12 PM
PSL 2026: हैदराबाद किंग्समेन ने किया अपने कप्तान का ऐलान, इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान

हैदराबाद किंग्समेन PSL 2026 में शामिल होने वाली नई टीमों में से एक है।

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में नई फ्रेंचाइजी हैदराबाद किंग्समेन ने गुरुवार (17 मार्च) को एक बेहद ही चौंकाने वाला फैसला लिया है। बता दें, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट क्रिकेटर मार्नस लाबुशेन को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए इसका आधिकारिक ऐलान किया।

यह टीम पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन में पहली बार हिस्सा लेने जा रही है और ऐसे में कप्तान के रूप में लाबुशेन की नियुक्ति को बड़ा कदम माना जा रहा है।

पहली बार PSL में उतरेगी हैदराबाद टीम

PSL 2026: Hyderabad Kingsmen appoint Marnus Labuschagne as captain
Marnus Labuschagne. (Credits: Getty Images)

हैदराबाद किंग्समेन फ्रेंचाइजी पाकिस्तान के हैदराबाद शहर पर आधारित है और इस टीम में करीब 1.75 अरब पाकिस्तानी रुपये का निवेश किया गया है। इस टीम का होम ग्राउंड नियाज स्टेडियम रखा गया है।

बता दें कि, हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी को हेड कोच बनाया है। यह टीम PSL 2026 में अपना पहला मुकाबला 26 मार्च को लाहौर कलंदर्स के खिलाफ खेलेगी।

इस नई टीम में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। मार्नस लाबुशेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और पाकिस्तान के साइम अयूब जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। इसके साथ ही विदेशी खिलाड़ियों में कुसल परेरा, शायन जहांगीर, ओटनील बार्टमैन और राइली मेरिडिथ जैसे नाम भी शामिल हैं।

लाबुशेन की फॉर्म है चिंता का विषय

पिछले कुछ मैचों में लाबुशेन का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। हालांकि, उन्होंने हाल ही में एक शतक जरूर लगाया था, लेकिन पिछले 10 मैचों में उनके नाम सिर्फ एक ही शतक है और कोई अर्धशतक नहीं है। ऐसे में PSL 2026 में कप्तान के रूप में उनकी भूमिका काफी अहम रहने वाली है

ऐसा है मार्नस लाबुशेन का अब तक का टी20 करियर

ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग आलराउंडर मार्नस का टी20 करियर अन्य फॉर्मेट के मुकाबले ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा है। उन्होंने अब तक कुल 59 टी20 मैचों की 55 पारियों में 26.55 की औसत और 126.81 के स्ट्राइक रेट से 1381 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से 8 अर्धशतक भी निकले हैं।

लाबुशेन ने गेंदबाजी में भी ठीक-ठाक योगदान दिया है। उन्होंने 42 पारियों में 20.05 की औसत से 40 विकेट हासिल किए हैं। इस फॉर्मेट में उनकी इकॉनमी 8.74 और बेस्ट बॉलिंग स्पेल 5/11 रही है।

मार्नस टी20 क्रिकेट में भले ही वह कंसिस्टेंट ना रह सके हों, लेकिन वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी और बीच के ओवरों में गेंदबाजी करके टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन फिर भी हैदराबाद का ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी के टीम में रहते हुए एक टेस्ट स्पेशलिस्ट को कप्तान बनाने का फैसला काफी चौंकाने वाला है।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.