IND vs AUS: पहला सेमीफाइनल कब, कहां और कैसे देखें, Champions Trophy 2025?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में IND vs AUS के बीच भिड़ंत होगी।
चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में होगा। भारतीय टीम ग्रुप ए में लगातार 3 जीत के साथ टॉप पर रही थी और बांग्लादेश, पाकिस्तान एवं न्यूजीलैंड को हराया था। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी में 3 मैच में एक जीत और 4 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर रही थी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच वनडे में 151 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम 84-57 से आगे है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों का चार बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें दो मैच भारतीय टीम ने जीते हैं और एक मैच रद्द हुआ था। इसके अलावा अगर आईसीसी वनडे टूर्नामेंट की बात करें तो दोनों टीम 18 बार आमने-सामने हुई है और उसमें ऑस्ट्रेलिया 10-7 से आगे है।
मैच डिटेल्स
- मैच: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS), पहला सेमीफाइनल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025
- मैच की तारीख: 4 मार्च, 2025 (मंगलवार)
- समय: भारतीय समयानुसार, दोपहर 2:30 बजे से
- स्थान: दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
IND vs AUS मैच टीवी पर कब और कहां देखें?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा और उससे पहले 2 बजे टॉस होगा। यह मुकाबला टीवी पर क्रिकेट फैंस स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर देख सकते हैं।
IND vs AUS मैच ऑनलाइन कहां देखें?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले को भारतीय फैंस JIOHotstar ऐप पर देख सकते हैं।
| इवेंट | तारीख | समय | चैनल्स |
| चैंपियंस ट्रॉफी 2025 IND vs AUS | 04/03/2025 | 02:30 PM | स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी |
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, दूसरा वनडे मैच
- Survivor Series 2025 में CM Punk पर किसने किया हमला? यहां जानिए WWE के मेंस वॉरगेम्स मैच का पूरा सच
- WWE Survivor Series 2025 Results: रोमन रेंस की टीम को धोखे से मिली हार, जॉन सीना का टाइटल रन हुआ समाप्त
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट