Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs BAN: रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा छठा शतक, घर पर बांग्लादेशी गेंदबाजों की लगाई क्लास

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 19, 2024 at 5:55 PM
Modified at :September 19, 2024 at 5:55 PM
IND vs BAN: रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा छठा शतक, घर पर बांग्लादेशी गेंदबाजों की लगाई क्लास

रविचंद्रन अश्विन ने अपने शानदार टेस्ट करियर में कई बढ़िया पारियां खेली हैं।

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के पहले टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर अपने बल्ले का जौहर दिखाया और मुश्किल समय से टीम इंडिया को निकाला। आप जानते ही होंगे अश्विन पहले भी कई बार मुश्किल मौकों पर बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं और कुछ ऐसा ही उन्होंने इस बार भी करके दिखाया। उनकी पारी की बदौलत भारतीय टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गई।

बता दें बांग्लादेश के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन के होम ग्राउंड यानी की चेपॉक स्टेडियम में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और फिर भारतीय टॉप ऑर्डर को सस्ते में निपटा दिया। इसके चलते अश्विन और उनके जोड़ीदार जडेजा को दूसरे सेशन में ही बल्लेबाजी करने आना पड़ा। एक समय तो हर किसी को यही लग रहा था कि ये भी कुछ नहीं कर पाएंगे, लेकिन इन दोनों ने बांग्लादेशी गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया।

ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए जड़ा छठा शतक

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई। भारत ने 144 के कुल स्कोर पर छह बड़े विकेट खो दिए थे। छठा और आखिरी विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा था और उसके बाद अश्विन मैदान पर उतरे। अश्विन जब उतरे, उससे पहले ही जडेजा क्रीज पर मौजूद थे। इस बार इन दोनों खिलाड़ियों ने गेंद की जगह बल्ले से सामने वाली टीम को पस्त कर दिया।

अश्विन ने अपने घर में भारतीय पारी को बहुत बढ़िया तरीके से संभाला और जडेजा के साथ मिलकर टीम को 300 के पार ले गए। पहले दिन का खेल समाप्त होने से पहले उन्होंने ताबड़तोड़ शतक जड़ा, ये टेस्ट क्रिकेट में उनका छठा शतक था। उनके पारी की अच्छी बात ये रही कि उन्होंने जरा सा भी दबाव अपने ऊपर नहीं लिया और लगातार शॉट्स खेलते रहे। यही कारण था कि बांग्लादेशी गेंदबाज दबाव में आ गए।

अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

बता दें ये अश्विन का टेस्ट क्रिकेट में 20वां 50 रनों से ज्यादा का स्कोर है। इसी के साथ अश्विन ने एक रिकॉर्ड बना दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में 500 या उससे ज्यादा विकेट और 20 से ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अश्विन का साथ जडेजा ने बहुत बखूबी तरीके से निभाया और पहले दिन 86 रन बनाकर नाबाद रहे। अब दूसरे दिन ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या उनका शतक भी पूरा हो पाता है।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakroborty
Subhajit Chakroborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.