Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs BAN: पांच बांग्लादेशी खिलाड़ी जिन्हें टेस्ट के दौरान Dream11 टीम में जरूर करे शामिल

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :September 17, 2024 at 4:37 PM
Modified at :September 17, 2024 at 10:49 PM
IND vs BAN: पांच बांग्लादेशी खिलाड़ी जिन्हें टेस्ट के दौरान Dream11 टीम में जरूर करे शामिल

IND vs BAN टेस्ट सीरीज की शुरूआत 19 सितंबर से होने वाली है।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। अब उनकी नजरें भारत के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में बड़ा उलटफेर करने पर होगी। बता दें कि, इस सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई में और दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाने वाला है।

हालांकि, नजमुल हुसैन शंतो की कप्तानी वाली टीम का भारत से मुकाबला करना काफी मुश्किल होगा, लेकिन पाकिस्तान टेस्ट सीरीज जीतने के बाद आत्मविश्वास से भरी बांग्लादेशी टीम के कई खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन देखने लायक होगा। इसीलिए, यहां हम आपको उन 5 बांग्लादेशी खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) टेस्ट सीरीज में अपनी Dream11 टीम में जरूर शामिल करना चाहिए।

5. मुश्फिकुर रहीम

बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने पाकिस्तान दौरे पर अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते उनकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच की पहली पारी में 191 रन बनाए, जिसके चलते बांग्लादेश मजबूत स्थिति में आ सकी और ऐतिहासिक टेस्ट मैच जीता।

मुश्फिकुर एक भरोसेमंद बल्लेबाज हैं जो एशिया के किसी भी पिच पर बड़े आराम से लंबी पारी खेल सकते हैं, इसीलिए उनका अनुभव उनकी टीम के लिए अहम होगा। उन्होंने जिस तरह से पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया, ठीक उसी तरह प्रदर्शन वह भारत के खिलाफ भी कर सकते हैं। इसीलिए, आपको उन्हें अपनी ड्रीम11 टीम में जरूर रखना चाहिए।

4. तैजुल इस्लाम

चेन्नई की पिच खासतौर से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार है और कानपुर की पिच भी कुछ वैसी ही है। ऐसी स्थिति में बांग्लादेशी स्पिनर तैजुल इस्लाम बांग्लादेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण हथियार साबित हो सकते हैं। बाएं हाथ के इस स्पिनर का भारत के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा रहा है, इसीलिए आपको इन्हें अपनी Dream11 टीम में जरूर शामिल करना चहिए।

बता दें कि, तैजुल इस्लाम भारत के पिछले बांग्लादेश दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज में वह अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। इसके अलावा, वह बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं, इसीलिए वह आपको बल्ले से भी कुछ कीमती अंक दिला सकते हैं।

3. लिटन दास

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने हमेशा से ही भारत के खिलाफ सभी फॉर्मेट में में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पाकिस्तान दौरे पर भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। उनकी शतकीय पारी की बदौलत बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में जीत भी हासिल की थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

लिटन दास बल्ले से हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं और साथ ही साथ विकेटकीपर होने के नाते वह अच्छी विकेटकीपिंग भी करते हैं। इसीलिए, वह आपकी ड्रीम11 टीम में एक अच्छे विकल्प साबित होंगे, क्योंकि वह कैच और स्टंपिंग के जरिए आपको अतिरिक्त फैंटेसी प्वॉइंट्स दे सकते हैं।

2. शाकिब अल हसन

पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसीलिए वह वर्तमान समय में दुनिया के सबसे अच्छे ऑलराउंडरों में शुमार हैं।

हालांकि, पिछले कुछ सालों में उनके बल्लेबाजी फॉर्म में गिरावट आई है, लेकिन वह स्पिन पिचों पर विकेट निकालने में काफी माहिर हैं। हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप मैच में उन्होंने टॉन्टन में खेले गए मैच में 9 विकेट लिए थे। इसीलिए, उन्हें आप अपनी ड्रीम 11 टीम में उप-कप्तान भी रख सकते हैं।

1. मेहदी हसन मिराज

बांग्लादेश के बेहतरीन आलराउंडर मेहदी हसन मिराज आपकी ड्रीम11 टीम के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होंगे। उन्होंने भारत के खिलाफ सभी प्रारूपों में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और वह आगामी टेस्ट सीरीज में भी ऐसा करते हुए नजर आएंगे। मेहदी हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने थे।

मेहदी ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 मैचों में 10 विकेट चटकाए और 77.50 की औसत से 155 रन भी बनाए। दूसरे टेस्ट में उन्होंने लिटन दास के साथ मिलकर शानदार साझेदारी भी निभाई, जिसके चलते बांग्लादेश ने शानदार जीत भी दर्ज की। इसीलिए, मिराज को आप अपनी ड्रीम11 टीम में रखने के साथ-साथ कप्तान या उप-कप्तान भी चुन सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.