Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs BAN: पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :September 17, 2024 at 2:51 PM
Modified at :September 24, 2024 at 1:51 PM
IND vs BAN: पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

IND vs BAN के बीच पहला टेस्ट चेन्नई में खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। भारतीय सरजमीं पर होने वाली इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है। कुछ दिनों पहले इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हुआ। जिसके बाद से ही भारतीय टीम की प्लेइंग-11 कैसी होगी? ये सवाल फैंस के मन में उठने लगा है।

दोनों ही टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का कॉम्बिनेशन देखने लायक होगा। किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और कौन से खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ेगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। चूंकि, ये टेस्ट सीरीज भारत के लिए काफी अहम है, ऐसे में टीम इंडिया एक पुख्ता कॉम्बिनेशन के साथ उतेरगी। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में होने वाले पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में बताते हैं।

1. रोहित शर्मा (कप्तान)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अब टेस्ट में अपना रूतबा दिखाने के लिए उतरेंगे। टी20 वर्ल्ड कप के बाद हिटमैन के लिए श्रीलंका दौरा भी शानदार गुजरा था। 59 टेस्ट मैच खेल चुके इस दाएं हाथ के बल्लेबाज से अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी काफी उम्मीदें हैं।

2. यशस्वी जायसवाल

पिछले कुछ साल से युवा स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का काफी खतरनाक फॉर्म दिखा है। 2023 में ही टेस्ट में डेब्यू करने वाले इस यंग टैलेंट ने अब तक 9 टेस्ट मैच में ही 1 हजार से ज्यादा रन बना लिए हैं। जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शुमार है।

3. शुभमन गिल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नंबर-3 पर खेलना निश्चित है। वैसे दलीप ट्रॉफी में इस युवा बल्लेबाज का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था, लेकिन इस खिलाड़ी की काबिलियत से कोई अनजान नहीं है।

4. विराट कोहली

द रन मशीन विराट कोहली की बात ही कुछ और है। किसी भी सीरीज में किंग कोहली को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वैसे विराट कोहली की फॉर्म टेस्ट में पिछले कुछ समय से अच्छी नहीं रही है, लेकिन 113 टेस्ट मैच खेल चुके इस दिग्गज का वर्चस्व तीनों ही फॉर्मेट में अलग ही लेवल का रहा है।

5. केएल राहुल

दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चुना गया है और उनका प्लेइंग-11 में खेलना तय है। राहुल ने दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड में फिफ्टी लगाकर अपनी फॉर्म को साबित किया है। वो मध्यक्रम में बहुत ही अहम साबित हो सकते हैं।

6. ऋषभ पंत (विकेटकीपर)

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में करीब 20 महीनों के बाद वापसी करने के लिए तैयार हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का टेस्ट में काफी प्रभावशाली प्रदर्शन रहा है। पंत ने दलीप ट्रॉफी में तूफानी अर्धशतक लगाकर अपने इरादें भी जाहिर कर दिए हैं।

7. रविंद्र जडेजा

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दिग्गज खिलाड़ी रविंद्र जडेजा पिछले कुछ सालों में सबसे परफेक्ट ऑलराउंडर रहे हैं। जडेजा ने खासकर भारतीय पिचों पर अपनी फिरकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में जबरदस्त छाप छोड़ी है। वह टीम इंडिया के लिए अब तक 72 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने पूरे तरह से अपना दबदबा कायम रखा है।

8. अक्षर पटेल

टीम इंडिया के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल ने जो प्रभाव छोड़ा है, उससे हर कोई वाकिफ है। इस खिलाड़ी ने पिछले कुछ साल में जब भी मौका मिला है, तीनों ही फॉर्मेट में गेंद और बल्ले दोनों से खास योगदान दिया है। दलीप ट्रॉफी में अक्षर के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिलना तय दिख रहा है।

9. रविचंद्रन अश्विन

दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के बिना तो टेस्ट में टीम इंडिया की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। पिछली ही सीरीज में 100 टेस्ट मैच पूरे करने वाले इस फिरकी गेंदबाज पर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खास जिम्मेदारी रहने वाली है।

10. जसप्रीत बुमराह

स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद से मैदान से दूर थे, लेकिन वो अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करने जा रहे हैं। यॉर्कर के इस महारथी के पास बढ़िया फॉर्म है, क्योंकि अपने आखिरी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतकर लौट रहे हैं।  

11. मोहम्मद सिराज

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अब टीम के अहम खिलाड़ी बन चुके हैं। सिराज ने अपनी गेंदबाजी में स्विंग और गति दोनों का जबरदस्त मिश्रण दिखाया है और वो अब बांग्लादेश के खिलाफ अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Kalpesh Kalal
Kalpesh Kalal

A cricket player and fan turned writer, Kalpesh Kalal has been writing about cricket since 2017. He belongs to Banswara, Rajasthan, and has been writing articles on cricket since the beginning. He has occasionally covered articles on other sports.