Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :September 24, 2024 at 2:01 PM
Modified at :September 24, 2024 at 2:01 PM
IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

IND vs BAN के बीच 27 सितंबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे एडिशन में टीम इंडिया एक बार फिर से खिताबी जंग के लिए तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। आप जानते ही होंगे IND vs BAN के बीच चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच को रोहित शर्मा एंड कंपनी ने 280 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। अब भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच पर जा टिकी हैं।

कानपुर के ग्रीनपार्क में 27 सितंबर से शुरू हो रहे सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच को भी टीम इंडिया अपने नाम करना चाहेगी। बता दें दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है, जहां स्क्वॉड में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में कानपुर टेस्ट मैच में टीम की प्लेइंग-11 कैसी होगी, ये देखना दिलचस्प होगा। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में बताते हैं।

1. रोहित शर्मा (कप्तान)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे। इस दिग्गज बल्लेबाज का बल्ला चेन्नई टेस्ट मैच में पूरी तरह से खामोश रहा था और वो दोनों पारियों में सिर्फ 11 रन बना सके थे। लेकिन यहां पर वो अपने पहले मैच की निराशा को पीछे छोड़कर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

2. यशस्वी जायसवाल

टीम इंडिया के युवा सनसनी बन चुके यशस्वी जायसवाल टेस्ट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी अपनी लय जारी रखी और पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बढ़िया अर्धशतक लगाया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की कोशिश होगी कि वो इस फॉर्म को दूसरे टेस्ट मैच में भी जारी रखे।

3. शुभमन गिल

चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में खाता खोलने में नाकाम रहने वाले शुभमन गिल ने दूसरी पारी में जबरदस्त शतक लगाया। दाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने शतक ठोककर फॉर्म में होने के संकेत दे दिए हैं। अब गिल कानपुर में भी बांग्लादेश की बत्ती गुल कर सकते हैं।

4. विराट कोहली

विश्व क्रिकेट में रन मशीन के रूप में पहचान बना चुके टीम इंडिया के किंग विराट कोहली का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खामोश रहा। विराट इस मैच में 6 और 17 रन के स्कोर ही कर पाए। अब वो कानपुर में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में अपना रूतबा दिखाने उतरेंगे।

5. ऋषभ पंत (विकेटकीपर)

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट में गजब का कमबैक किया। करीब 21 महीनों बाद रेड बॉल फॉर्मेट में खेलने उतरे पंत ने चेपॉक टेस्ट की दूसरी पारी में तूफानी शतक लगाया। उनकी वापसी के बाद एक बार फिर से टीम इंडिया की बल्लेबाजी मजबूत हो गई है।

6. केएल राहुल

भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बचाने के लिए संघर्ष कर रहे स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के लिए चेन्नई टेस्ट मैच कुछ खास नहीं रहा। वो यहां पहले टेस्ट मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। इसके बाद राहुल दूसरी पारी में जरूर थोड़ी बेहतर लय में दिखे। ऐसे में उनकी जगह दूसरे टेस्ट मैच में तय मानी जा सकती है।

7. रविंद्र जडेजा

भारतीय टीम के लिए दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा बहुत ही खास बन चुके हैं। जडेजा ना सिर्फ अपनी स्पिन गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी से भी शानदार योगदान देते हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में भी कुछ वैसा ही किया और पहली पारी में शानदार अर्धशतक लगाया और दूसरी पारी में अहम 3 विकेट निकाले।

8. रविचंद्रन अश्विन

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन जीत की सबसे बड़ी गारंटी बन चुके हैं। अगर टीम में ये धाकड़ खिलाड़ी है, तो वो टीम के लिए अपना पूरा कमिटमेंट दिखाएगा। आर अश्विन ने चेन्नई टेस्ट में भी वैसा ही किया। उन्होंने अहम मौके पर पहली पारी में शतक लगाया और दूसरी पारी में अकेले दम पर बांग्लादेश की पारी को ढ़ेर कर दिया। अब अश्विन फिर से अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।

9. अक्षर पटेल

भारतीय टीम कानपुर टेस्ट मैच में एक बदलाव कर सकती है, जहां पिच को देखते हुए तेज गेंदबाज आकाश दीप को बाहर कर अक्षर पटेल को शामिल कर सकते हैं। वैसे आकाश दीप ने चेन्नई में बढ़िया गेंदबाजी की थी। लेकिन अक्षर के आने से टीम को स्पिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में गहरायी मिलेगी।

10. जसप्रीत बुमराह

क्रिकेट का कोई भी फॉर्मेट क्यों ना हो, टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक अहम कड़ी बन चुके हैं। इस तेज गेंदबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद चेन्नई टेस्ट में कदम रखा और आते ही गेंदबाजी से बांग्लादेश को चारों खाने चित्त कर दिया। बुमराह अब कानपुर में नई गेंद के साथ धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार खड़े हैं।

11. मोहम्मद सिराज

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में बेहतरीन गेंदबाजी की थी। सिराज ने पहली पारी में 2 विकेट निकाले थे। हालांकि उन्हें दूसरी पारी में विकेट तो नहीं मिला, लेकिन उनका दूसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 में खेलना तय है।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Kalpesh Kalal
Kalpesh Kalal

A cricket player and fan turned writer, Kalpesh Kalal has been writing about cricket since 2017. He belongs to Banswara, Rajasthan, and has been writing articles on cricket since the beginning. He has occasionally covered articles on other sports.