Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs BAN: Jasprit Bumrah का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने 10वें भारतीय गेंदबाज

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 20, 2024 at 5:13 PM
Modified at :September 20, 2024 at 5:13 PM
IND vs BAN: Jasprit Bumrah का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने 10वें भारतीय गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले छठे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।

टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट में एक बड़ा कारनामा किया। बता दें पहले टेस्ट की पहली पारी में बुमराह ने हसन महमूद को आउट करके अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 400वां विकेट हासिल किया। इस विकेट के साथ ही उन्होंने एक खास क्लब में एंट्री मार ली है।

बता दें दाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाला 10वां भारतीय गेंदबाज और छठा तेज गेंदबाज बन गया है। 30 वर्षीय बुमराह अब कपिल देव, जहीर खान और मोहम्मद शमी के साथ क्लब में अपनी जगह बना चुके हैं।

बांग्लादेश के हसन महमूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बने बुमराह के 400वें शिकार

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच चल रहे चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन, बुमराह अपने पहले ओवर से ही बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर कहर बरपा रहे थे। दूसरे दिन के पहले सत्र में बुमराह ने दो विकेट चटकाए। हालांकि, ये उपलब्धि उन्होंने लंच ब्रेक के बाद हासिल कि। बांग्लादेश की पहली पारी के 37वें ओवर में, बुमराह ने बल्लेबाज हसन महमूद को आउट कर ये खास कीर्तिमान अपने नाम किया।

बता दें, बुमराह ने अब तक 196 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 400 विकेट लिए हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज का औसत इस दौरान 21.01 का रहा। इस गेंदबाज ने जब से भारत के लिए डेब्यू किया है, तब से वह टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। चाहे कोई भी फॉर्मेट क्यों न हो, बुमराह कभी अपने प्रदर्शन से किसी को भी निराश नहीं करते।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज:

1. कपिल देव: 356 मैचों में 687 विकेट

2. जहीर खान: 303 मैचों में 597 विकेट

3. जवागल श्रीनाथ: 296 मैचों में 551 विकेट

4. मोहम्मद शमी: 188 मैचों में 448 विकेट

5. इशांत शर्मा: 199 मैचों में 434 विकेट

6. जसप्रीत बुमराह: 196 मैचों में 400 विकेट

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत ने पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन के 113 रन और रवींद्र जडेजा के 86 रनों की बदौलत 376 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम की पहली पारी मात्र 149 के स्कोर पर सिमट गई और इसके चलते भारत को एक बड़ा लीड हासिल हुआ।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.