Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs BAN: पांच ऑलराउंडर्स जिन्हें टेस्ट के दौरान Dream11 टीम में जरूर करे शामिल

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 25, 2024 at 9:57 PM
Modified at :September 25, 2024 at 9:58 PM
IND vs BAN: पांच ऑलराउंडर्स जिन्हें टेस्ट के दौरान Dream11 टीम में जरूर करे शामिल

IND vs BAN टेस्ट सीरीज में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं Dream11 के विजेता।

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत 19 सितंबर से होने वाली है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से 23 सितंबर तक चेन्नई में और दूसरा मुकाबला और दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से 01 अक्टूबर तक कानपुर में खेला जाने वाला है। यदि आप इस सीरीज के दौरान Dream11 टीम बनाने जा रहे हैं, तो आपको कुछ प्रमुख ऑलराउंडर्स को अपनी फैंटेसी टीम में जरूर शामिल करना चाहिए।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की आगामी टेस्ट सीरीज भारतीय सरजमीं पर खेली जाने वाली है, इसीलिए इस सीरीज में ऑलराउंडर्स का दबदबा जरूर बरकरार रहेगा। इसके अलावा, टेस्ट क्रिकेट में भारत ने हमेशा से ही बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत करके रखी है और घरेलू सरजमीं पर उन्हें दिसंबर 2012 के बाद से एक भी सीरीज में हार नहीं मिली है। तो चलिए आगामी टेस्ट सीरीज से पहले यहां हम आपको उन 5 ऑलराउंडर्स के बारे में बताते हैं, जो आपकी Dream11 टीम में जरूर होने चाहिए।

5. शाकिब अल हसन

पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसीलिए वह वर्तमान समय में दुनिया के सबसे अच्छे ऑलराउंडरों में शुमार हैं।

हालांकि, पिछले कुछ सालों में उनके बल्लेबाजी फॉर्म में गिरावट आई है, लेकिन वह स्पिन पिचों पर विकेट निकालने में काफी माहिर हैं। हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप मैच में उन्होंने टॉन्टन में खेले गए मैच में 9 विकेट लिए थे। इसीलिए, उन्हें आप अपनी ड्रीम 11 टीम में उप-कप्तान भी रख सकते हैं।

4. मेहदी हसन मिराज

बांग्लादेश के बेहतरीन आलराउंडर मेहदी हसन मिराज आपकी ड्रीम11 टीम के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होंगे। उन्होंने भारत के खिलाफ सभी प्रारूपों में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और वह आगामी टेस्ट सीरीज में भी ऐसा करते हुए नजर आएंगे। मेहदी हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने थे।

मेहदी ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 मैचों में 10 विकेट चटकाए और 77.50 की औसत से 155 रन भी बनाए। दूसरे टेस्ट में उन्होंने लिटन दास के साथ मिलकर शानदार साझेदारी भी निभाई, जिसके चलते बांग्लादेश ने शानदार जीत भी दर्ज की। इसीलिए, मिराज को आप अपनी ड्रीम11 टीम में रखने के साथ-साथ कप्तान या उप-कप्तान भी चुन सकते हैं।

3. अक्षर पटेल

उम्मीद जताई जा रही है कि, भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में 3 स्पिनरों को मौका देगी। ऐसी स्थिति में अक्षर पटेल का प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना पूरी तरह से तय है, क्योंकि वह बल्लेबाजी में गहराई प्रदान करते हैं और घरेलू सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में उनके आँकड़े बेहद ही शानदार हैं।

अक्षर पटेल चेन्नई और कानपुर की पिचों पर न सिर्फ अपनी कलाई वाली स्पिन गेंदबाजी से कमाल कर सकते हैं, बल्कि अच्छी बल्लेबाजी करके अपनी टीम के लिए कुछ महत्वपूर्ण रन भी जोड़ सकते हैं। इसीलिए, अक्षर आपकी Dream11 टीम में जरूर होने चाहिए, क्योंकि वह गेंदबाजी, बल्लेबाजी और अपनी शानदार फील्डिंग से आपको ढेर सारे प्वॉइंट्स दिला सकते हैं।

2. रविचंद्रन अश्विन

भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन सबसे अनुभवी गेंदबाज होंगे, जो टेस्ट क्रिकेट के 500 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। घरेलू सरजमीं पर उनके आंकड़े और भी अच्छे हैं। अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी की थी और बल्लेबाजी में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

चेन्नई की पिच पर रविचंद्रन अश्विन के गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कर आंकड़े बेहद ही शानदार हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है, कि उन्हें पहले टेस्ट में जरूर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा। ऐसी स्थिति में वह आपको आपकी Dream11 टीम में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के जरिए आपको महत्वपूर्ण अंक दिला सकते हैं।

1. रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा ने पिछले कुछ सालों से टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रर्दशन किया है। इसके अलावा, उनकी तेजतर्रार फील्डिंग से तो हर कोई वाकिफ है। वह तीनों विभागों में अपनी टीम के लिए गेमचेंजर की भूमिका निभा सकते हैं।

जडेजा को आपको अपनी Dream11 टीम में रखना एक अच्छा कदम हो सकता है और वह आपकी हार और जीत में बड़ा फर्क पैदा कर सकते हैं। क्योंकि वह अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग सभी चीजों से आपको अच्छे अंक दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.