Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs BAN 2024: सबसे ज्यादा रन और विकेट, दूसरे टेस्ट मैच के बाद

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :October 1, 2024 at 2:28 PM
Modified at :October 1, 2024 at 2:28 PM
IND vs BAN 2024: सबसे ज्यादा रन और विकेट, दूसरे टेस्ट मैच के बाद

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा यानी आखिरी मैच कानपुर में खेला गया। बारिश से बाधित इस मुकाबले में मेजबान भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से बेहतरीन जीत हासिल की। इस मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, यशस्वी जायसवाल (72 रन और 51 रन) को दोनों इनिंग्स में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

गौरतलब हो कि, चेन्नई में खेले गए पहले मुकाबले में भी भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की थी और लगभग साढ़े तीन दिनों में ही मैच समाप्त कर दिया था। उस मैच में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन करके अपनी टीम को अहम जीत दिलाई थी। अश्विन ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए शतक और दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

IND vs BAN: दूसरे मैच के बाद सबसे ज्यादा रन

भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरा मुकाबला समाप्त होने के बाद भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 189 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके अलावा, भारत के शुभमन गिल 164 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 161 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंतो 152 रनों के साथ चौथे स्थान पर और मोमिनुल हक़ 122 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

IND vs BAN: दूसरे टेस्ट मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

यशस्वी जायसवाल (IND) – 189 रन

शुभमन गिल (IND) – 164 रन

ऋषभ पंत (IND) – 161 रन

नजमुल हुसैन शंतो (BAN) – 152 रन

मोमिनुल हक़ (BAN) – 122 रन

IND vs BAN: दूसरे मैच के बाद सबसे ज्यादा विकेट

भारत और बांग्लादेश के बीच खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन दूसरे टेस्ट मैच के समाप्त होने के बाद 11 विकेटों के साथ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त पहले स्थान पर हैं। उनके अलावा, रविंद्र जडेजा 9 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, मेहदी हसन मिराज 9 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और हसन महमूद 6 विकेटों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

IND vs BAN: दूसरे टेस्ट मैच के बाद सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 5 गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह (IND) – 11 विकेट

रविचंद्रन अश्विन (IND) – 11 विकेट

रविंद्र जडेजा (IND) – 9 विकेट

मेहदी हसन मिराज (BAN) – 9 विकेट

हसन महमूद (BAN) – 6 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.