Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs BAN: भारत में पहला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 18, 2024 at 5:58 PM
Modified at :September 18, 2024 at 5:58 PM
IND vs BAN: भारत में पहला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें

IND vs BAN के बीच पहला टेस्ट चेन्नई में खेला जाएगा।

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र के तहत भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से मैदान में उतरने जा रही है। जहां वो बांग्लादेश की मेजबानी करेगी। टीम इंडिया 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत करेगी। इस टेस्ट सीरीज के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से कमर कस चुकी हैं और एक-दूसरे को टक्कर देने की तैयारी में जुट गई हैं।

WTC के इस तीसरे एडिशन में रोहित शर्मा एंड कंपनी कमाल का प्रदर्शन कर रही है, जो अब तक 9 टेस्ट में 6 जीत के साथ टॉप पर विराजमान है। वहीं बांग्लादेश की बात करें तो उन्होंने भी ठीक-ठाक प्रदर्शन करते हुए 6 मैच में 3 जीत के साथ चौथे स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है। इस टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों की नजरें अच्छा प्रदर्शन कर अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि आप IND vs BAN का पहला टेस्ट कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

IND vs BAN: मैच डिटेल्स

मैच: भारत (IND) बनाम बांग्लादेश (BAN), पहला टेस्ट, बांग्लादेश का भारत दौरा 2024

मैच की तारीख: 19 सितंबर (गुरुवार) से 23 सितंबर (सोमवार) तक

समय: भारतीय समयानुसार, सुबह 9:30 बजे से

स्थान: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

IND vs BAN: टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों की स्क्वाड

पहले टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

बांग्लादेश स्क्वाड: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शाकिब अल हसन, महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मेहदी हसन मिराज, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास (विकेटकीपर), ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, सैयद खालिद अहमद, जेकर अली अनिक।

IND vs BAN पहला टेस्ट कब देखें?

भारत और बांग्लादेश का पहला टेस्ट, जो चेन्नई में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस का समय सुबह 9:00 बजे हैं।

IND vs BAN: भारत में पहला टेस्ट कहां देखें?

लाइव ब्रॉडकास्टिंग: 2 मैचों की इस टेस्ट सीरीज के लाइव ब्रॉडकास्टिंग की बात करें तो भारत के दर्शक भारत में इन मैचों का मजा Sports 18 चैनल पर ले सकते हैं।  

लाइव स्ट्रीमिंग: भारत और बांग्लादेश के बीच इस टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioCinema ऐप और इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

IND vs BAN: पहला टेस्ट बांग्लादेश में कहां देखें?

बांग्लादेश में, IND vs BAN टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण टी स्पोर्ट्स – जीटीवी पर किया जाएगा।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.