Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs ENG सेमीफाइनल के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग 11; ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट राउंड में मचाएंगे धमाल

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 5, 2026 at 8:03 AM
Modified at :March 5, 2026 at 8:03 AM
IND vs ENG सेमीफाइनल के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग 11; ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट राउंड में मचाएंगे धमाल

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने निर्णायक स्टेज पर पहुंच चुका है। साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच के बाद अब दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड (IND vs ENG) से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच की विजेता टीम का सामना फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा।

बता दें ये दोनों टीमें दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी हैं, इसलिए यह मुकाबला काफी बड़ा माना जा रहा है। भारत की मौजूदा टीम संतुलित नजर आती है।

टॉप ऑर्डर से लेकर गेंदबाजी तक कई खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत लगभग उसी कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकता है जिसने अब तक टीम को लगातार जीत दिलाई है।

खास बात यह है कि टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भी अच्छा रिकॉर्ड रहा है, जो सेमीफाइनल में भारत के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है। तो चलिए यहां हम आपको इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग 11 के बारे में बताते हैं।

सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम की बेस्ट 11-

1. अभिषेक शर्मा

Will Abhishek Sharma play tonight for IND vs ZIM Super 8 clash of the T20 World Cup 2026?
Abhishek Sharma of India (Photo by Matt Roberts – CA/Cricket Australia via Getty Images)

अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में बड़ी पारियां नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 6 मैचों में 13.33 की औसत और 131.15 की स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए हैं। हालांकि उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली की वजह से टीम मैनेजमेंट उन्हें लगातार मौके दे रहा है। पावरप्ले में तेज रन बनाने की उनकी क्षमता भारत के लिए अहम हो सकती है।

इंग्लैंड के खिलाफ उनका टी20 रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 279 रन बनाए हैं और उनका औसत 55.80 तथा स्ट्राइक रेट 219.68 रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रन है, जो उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में ही बनाया था। यही वजह है कि खराब फॉर्म के बावजूद वह इस बड़े मैच में टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

2. संजू सैमसन

IND vs WI: Sanju Samson becomes first to THIS incredible feat in T20 World Cup; Know here
Sanju Samson of India (Photo by Nikhil Patil/Getty Images)

संजू सैमसन इस समय शानदार फॉर्म में हैं और इस टूर्नामेंट में उन्होंने कम मैच खेलने के बावजूद बड़ा प्रभाव डाला है। उन्होंने 3 मैचों में 71.5 की औसत और 195.90 की स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं।

सुपर 8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी 50 गेंदों पर 97* रन की पारी इस टूर्नामेंट की सबसे अहम पारियों में से एक रही। उसी पारी की बदौलत भारत ने मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाई।

हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है। पिछले साल खेली गई टी20 सीरीज में उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 51 रन बनाए थे। इसके बावजूद मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा कर सकता है।

3. ईशान किशन

Ishan Kishan
Ishan Kishan (Image Source: BCCI)

ईशान किशन इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे लगातार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 185.18 की स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाए हैं और कई बार टीम को तेज शुरुआत दी है।

ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी 77 रन की मैच जिताऊ पारी भारत के अभियान का अहम मोमेंट रही थी। इंग्लैंड के खिलाफ उनका टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड छोटा जरूर है लेकिन प्रभावी रहा है। उन्होंने 3 मैचों में 68 रन बनाए हैं और एक अर्धशतक भी लगाया है।

4. सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

Suryakumar Yadav, India,
Suryakumar Yadav (Image Source: BCCI)

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस टूर्नामेंट में 7 मैचों में 231 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 135.89 रहा है। मिडिल ऑर्डर में उनकी भूमिका टीम के लिए बेहद अहम है। ग्रुप स्टेज में यूएसए के खिलाफ उनकी 49 गेंदों पर 84* रनों की पारी ने टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला था।

इंग्लैंड के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत है। उन्होंने 13 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 349 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 171.92 रहा है, जो दिखाता है कि वह इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाना जानते हैं।

5. तिलक वर्मा

Tilak Varma returns as India A squad announced for T20 World Cup 2026 warm-up matches
Image Credit: BCCI

तिलक वर्मा ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए की थी, लेकिन शुरुआत में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नंबर पांच पर भेजा और वहां उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 गेंदों पर 44* और वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 गेंदों पर 27 रन की तेज पारी ने मिडिल ऑर्डर में उनकी भूमिका को मजबूत किया है।

इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने 5 पारियों में 133 रन बनाए हैं और उनका औसत 44.33 रहा है, जो उन्हें इस मुकाबले में अहम बल्लेबाज बनाता है।

6. हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya India T20I 2025
Hardik Pandya. (Image Source: BCCI)

हार्दिक पांड्या इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे अहम ऑलराउंडरों में से एक रहे हैं। उन्होंने 7 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 6 विकेट भी हासिल किए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड और भी प्रभावशाली है। उन्होंने 20 टी20 मैचों में 414 रन बनाए हैं और 19 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं और दो बार चार विकेट भी लिए हैं।

7. शिवम दुबे

Shivam Dube
Shivam Dube. (Photo by Prakash Singh/Getty Images)

शिवम दुबे ने इस टूर्नामेंट में मिडिल ऑर्डर में तेज बल्लेबाजी की है। उन्होंने 7 मैचों की 6 पारियों में 156.61 की स्ट्राइक रेट से 166 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 5 विकेट भी लिए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ उनका छोटा लेकिन प्रभावी रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 3 टी20 मैचों में 83 रन बनाए हैं और एक मैच में गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी लिए हैं।

8. अक्षर पटेल

Axar Patel
Axar Patel. (Photo by Prakash Singh/Getty Images)

अक्षर पटेल ने इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने 5 मैचों में 7 विकेट लिए हैं और मिडिल ओवरों में रन रोकने का काम किया है। इंग्लैंड के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने 7 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 8 विकेट लिए हैं।

9. अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh, India,
Arshdeep Singh. (Image Source: BCCI)

अर्शदीप सिंह ने इस टूर्नामेंट में नई गेंद से भारत को शुरुआती सफलता दिलाई है। उन्होंने 6 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड संतुलित रहा है। उन्होंने 6 टी20 मैचों में 6 विकेट हासिल किए हैं और उनका इकॉनमी रेट भी काफी कंट्रोल में रहा है।

10. वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy India T20I 2025
Varun Chakravarthy. (Image Source: BCCI)

वरुण चक्रवर्ती इस टूर्नामेंट में अब तक भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 12 विकेट लिए हैं और कई मैचों में मिडिल ओवरों में विकेट निकालकर मैच का रुख बदला है।

इंग्लैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने 5 टी20 मैचों में 14 विकेट लिए हैं और उनका औसत 9.85 रहा है। यही वजह है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों के खिलाफ वह भारत का बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं।

11. जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah, India, T20 World Cup 2026
Jasprit Bumrah (Photo by Matt Roberts-ICC/ICC via Getty Images)

जसप्रीत बुमराह इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 9 विकेट लिए हैं और सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 ओवर में 3/15 का शानदार स्पेल भी डाला था।

इंग्लैंड के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने 5 टी20 मैचों में 9 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 5.34 रहा है। इसी वजह से बुमराह नई गेंद और डेथ ओवर दोनों में भारत के लिए सबसे अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.