Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs NAM Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग 11, मैच 18, T20 World Cup 2026

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 12, 2026 at 3:29 PM
Modified at :February 12, 2026 at 3:29 PM
IND vs NAM Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग 11, मैच 18, T20 World Cup 2026

IND vs NAM के टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा ईनाम जीत सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत का मैच नामीबिया (IND vs NAM) के साथ होगा। पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हरा चुकी टीम इंडिया अपने जीत के सफर को जारी रखना चाहेगी, दूसरी ओर नामीबिया बड़े उलटफेर के इरादे से मैदान में उतरेगी और सुपर-8 की रेस में बने रहना चाहेगी। यह इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का दूसरा-दूसरा मैच होगा।

भारत बनाम नामीबिया का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। ये वही नामिबिया की टीम है, जिसने पिछले वर्ष नवंबर में दक्षिण अफ्रीका से टी20 मैच जीतकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थीं। इसलिए टीम इंडिया को सावधान रहना होगा क्योंकि नामीबिया उलटफेर करने में पूरी तरह सक्षम है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराया था। नामीबिया के खिलाफ मैच में देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट होकर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन पाते हैं या नहीं। बता दें उन्हें पेट में इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

बीमार होने के कारण पिछला मैच मिस करने वाले जसप्रीत बुमराह इस बार वापसी कर सकते हैं। इसका मतलब मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है।

IND vs NAM: मैच डिटेल्स

  • मैच: भारत बनाम नामीबिया, मैच 18
  • तारीख: 12 फरवरी, 2026 (गुरुवार)
  • समय: शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • वेन्यू: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

IND vs NAM: हेड टू हेड

टी20 क्रिकेट इतिहास में भारत और नामीबिया का आमना-सामना एक ही बार हुआ है। 2021 टी20 वर्ल्ड कप में हुए उस मैच में भारत 9 विकेट से विजयी रहा था। भारत के लिए उस मैच में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया था।

IND vs NAM: पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए मददगार रहती है। यहां की सपाट पिच पर गेंदबाजों को अच्छा बाउंस मिलता है, इसकी वजह से गेंद बढ़िया ढंग से बल्ले पर आती है, जिससे उनके लिए शॉट खेलना आसान हो जाता है। हालांकि, मिडिल ओवरों में स्पिन गेंदबाज हावी हो सकते हैं।

यहां किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा टीम टोटल 221 रन है, वहीं यहां 212 रनों का टारगेट भी सफलतापूर्वक चेज हो चुका है। इसलिए फैंस को आज एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद रखनी चाहिए।

IND vs NAM: संभावित प्लेइंग XI

भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जैन फ्राइलिंक, जैन निकोल-लॉफ्टी ईटन, जरहार्ड इरासमस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबन ट्रम्पलमैन, डिलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बरनार्ड स्कॉल्ट्ज, मैक्स, हाइनगो।

IND vs NAM: Dream11 Team 1

IND vs NAM Dream11 Prediction, Dream11 Playing XI, Today Match 18, ICC T20 World Cup 2026
IND vs NAM Dream11 Team 1
  • विकेटकीपर: ईशान किशन, संजू सैमसन
  • बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जैन फ्राइलिंक
  • ऑल-राउंडर: जरहार्ड इरासमस, जैन निकोल, जेजे स्मिट
  • गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रुबल ट्रम्पलमैन
  • कप्तान पहली पसंद: सूर्यकुमार यादव || कप्तान दूसरी पसंद: रुबल ट्रम्पलमैन
  • उपकप्तान पहली पसंद: जैन निकोल ईटन || उपकप्तान दूसरी पसंद: वरुण चक्रवर्ती

IND vs NAM: Dream11 Team 2

IND vs NAM Dream11 Prediction, Dream11 Playing XI, Today Match 18, ICC T20 World Cup 2026
IND vs NAM Dream11 Team 2
  • विकेटकीपर: ईशान किशन, संजू सैमसन
  • बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जैन फ्राइलिंक
  • ऑल-राउंडर: जरहार्ड इरासमस, जैन निकोल, जेजे स्मिट, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल
  • गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती
  • कप्तान पहली पसंद: ईशान किशन || कप्तान दूसरी पसंद: हार्दिक पाण्ड्या
  • उपकप्तान पहली पसंद: जरहार्ड इरासमस || उपकप्तान दूसरी पसंद: जेजे स्मिट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.