Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs NED Dream11 Prediction, मैच 36, टी20 वर्ल्ड कप 2026

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 18, 2026 at 1:46 PM
Modified at :February 18, 2026 at 1:46 PM
IND vs NED Dream11 Prediction, मैच 36, टी20 वर्ल्ड कप 2026

IND vs NED के टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा ईनाम जीत सकते हैं।

आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नीदरलैंड्स का मैच (IND vs NED) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम लगातार 3 मैच जीतने के बाद सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, दूसरी ओर नीदरलैंड्स एलिमिनेट हो चुकी है, लेकिन नीदरलैंड्स की टीम भारत के सामने अच्छा प्रदर्शन करके वर्ल्ड कप से विदा लेना चाहेगी।

भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। चूंकि टीम इंडिया पहले ही अगले स्टेज में जा चुकी है, इसलिए संभव है कि अगले मैच से कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है।

नीदरलैंड्स अभी सुपर-8 की रेस से बाहर नहीं हुई है, लेकिन उसका क्वालीफाई करना बहुत मुश्किल है। यूएसए और पाकिस्तान का नेट रन-रेट उससे बहुत बेहतर है। ऐसे में उसे भारत को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा, जो अपने-आप में जैसे माउंट एवरेस्ट फतह करने के समान होगा।

IND vs NED: मैच डिटेल्स

  • मैच: भारत बनाम नीदरलैंड्स, मैच 36
  • तारीख: 18 फरवरी, 2026
  • समय: शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • वेन्यू: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (भारत)

IND vs NED: हेड टू हेड रिकॉर्ड

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत और नीदरलैंड्स केवल एक बार आमने-सामने आए हैं। वह मैच भारतीय टीम ने जीता था।

IND vs NED: मौसम का रिपोर्ट

भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच के समय अहमदाबाद का मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है।

IND vs NED: पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए मददगार रहती है। मौजूद वर्ल्ड कप के दौरान इस मैदान पर न्यूनतम स्कोर 156 रन रहा है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने यहां 213 रन बना डाले थे। पिच में अच्छा बाउंस है, वहीं गेंदों में बढ़िया पेस बल्लेबाज को टाइमिंग के साथ शॉट लगाने में मददगार रहता है। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग की तो बहुत बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।

IND vs NED: संभावित प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

नीदरलैंड्स: मैक्स ओ’डाउड, माइकल लेविट, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान) (विकेटकीपर), लोगन वैन बीक, जैच लायन-कैशेट, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डेर मेरवे, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन।

IND vs NED: Dream11 Team 1

IND vs NED Dream11 Prediction, Dream11 Playing XI, Today Match 36, ICC T20 World Cup 2026
IND vs NED Dream11 Team 1
  • विकेटकीपर: ईशान किशन, स्कॉट एडवर्ड्स
  • बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा
  • ऑल-राउंडर: हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, बास डी लीडे, शिवम दुबे, लोगन वैन बीक, कॉलिन एकरमैन
  • गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती
  • कप्तान पहली पसंद: ईशान किशन || कप्तान दूसरी पसंद: तिलक वर्मा
  • उपकप्तान पहली पसंद: अभिषेक शर्मा || उपकप्तान दूसरी पसंद: शिवम दुबे

IND vs NED: Dream11 Team 2

IND vs NED Dream11 Prediction, Dream11 Playing XI, Today Match 36, ICC T20 World Cup 2026
IND vs NED Dream11 Team 2
  • विकेटकीपर: ईशान किशन
  • बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा
  • ऑल-राउंडर: हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, बास डी लीडे, शिवम दुबे, लोगन वैन बीक
  • गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती, आर्यन दत्त
  • कप्तान पहली पसंद: बास डी लीडे कप्तान दूसरी पसंद: सूर्यकुमार यादव
  • उपकप्तान पहली पसंद: हार्दिक पांड्या || उपकप्तान दूसरी पसंद: वरुण चक्रवर्ती

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.