IND vs NZ Dream11 Prediction, फाइनल, टी20 वर्ल्ड कप 2026

IND vs NZ के टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच में इन धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा ईनाम जीत सकते हैं।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब फाइनल में जीत हासिल करके ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगी।
भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। ऐसे में अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।
IND vs NZ: मैच डिटेल्स
- मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026, फाइनल
- तारीख: 8 मार्च 2026, रविवार
- समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
IND vs NZ: हेड टू हेड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 14 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 10 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
IND vs NZ: पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं।
इस मैदान पर अब तक 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 188 रन रहा है। वहीं दूसरी पारी का औसत स्कोर 159 रन है।
आंकड़ों के अनुसार यहां 8 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि 5 मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।
IND vs NZ: संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड: टिम सैफर्ट (विकेटकीपर), फिन ऐलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, कोल मैक्कॉन्ची, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन।
IND vs NZ Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: फिन ऐलन, संजू सैमसन, टिम साइफर्ट
बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, डेरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, तिलक वर्मा
ऑलराउंडर: ग्लेन फिलिप्स, हार्दिक पांड्या
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, लोकी फर्ग्यूसन
कप्तान की पहली पसंद: हार्दिक पांड्या || कप्तान की दूसरी पसंद: ग्लेन फिलिप्स
उप कप्तान की पहली पसंद: संजू सैमसन || उप कप्तान की दूसरी पसंद: रचिन रविंद्र
IND vs NZ Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: संजू सैमसन, टिम साइफर्ट, ईशान किशन, फिन ऐलन
बल्लेबाज: रचिन रविंद्र
ऑलराउंडर: मिचेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या, ग्लेन फिलिप्स, शिवम दुबे
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, मैट हेनरी
कप्तान की पहली पसंद: ग्लेन फिलिप्स || कप्तान की दूसरी पसंद: फिन ऐलन
उप कप्तान की पहली पसंद: हार्दिक पांड्या || उप कप्तान की दूसरी पसंद: मिचेल सैंटनर
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.