IND vs PAK Dream11 Prediction, मैच 27, टी20 वर्ल्ड कप 2026

IND vs PAK के टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा ईनाम जीत सकते हैं।
आखिरकार भारत बनाम पाकिस्तान मैच (IND vs PAK) का समय आ ही गया। बॉयकॉट पर मचे जबरदस्त बवाल के बाद अंततः पाकिस्तान ने टीम इंडिया के साथ खेलने के लिए हामी भर दी थी। यह महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होगा।
भारतीय टीम शानदार लय में है, लगातार 2 जीत दर्ज कर चुकी है और टी20 वर्ल्ड कप में अपने पिछले सभी 10 मैचों में जीत दर्ज करके आ रही है, जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। अभिषेक शर्मा पिछला मैच मिस करने के बाद वापसी करने के लिए तैयर हैं, वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्शदीप सिंह को ड्रॉप करके टीम इंडिया एक अतिरिक्त स्पिनर, कुलदीप यादव को मौका दे सकती है।
पाकिस्तान भी लगातार 2 जीत दर्ज कर चुकी है, उनके पास मोहम्मद नवाज, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, सैम अयूब और शादाब खान के रूप में कई उच्च स्तरीय स्पिन के विकल्प मौजूद हैं। भारतीय टीम भी कुछ इसी रणनीति के साथ मैदान में उतर सकती है। क्योंकि अब तक श्रीलंकाई पिचों पर स्पिनर्स को अच्छा खासा फायदा मिला है।
IND vs PAK: मैच डिटेल्स
- मैच: भारत बनाम पाकिस्तान, मैच 27
- तारीख: 15 फरवरी, 2026
- समय: शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
- वेन्यू: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (श्रीलंका)
IND vs PAK: हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारत का दबदबा रहा है। अब तक खेले गए 16 भारत-पाक टी20 मैचों में भारतीय टीम ने 13 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 3 बार जीत पाया है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में उनके बीच 8 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 7 और पाकिस्तान सिर्फ एक बार जीता है।
IND vs PAK: मौसम का रिपोर्ट
कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान 94% बारिश की संभावना है, इसलिए संभव है कि मैच को बार-बार रोका जाए या फिर भारी बारिश के कारण भारत-पाक मैच को रद्द भी कर दिया जाए। टॉस में देरी की भी काफी अधिक संभावना है।
IND vs PAK: पिच रिपोर्ट
आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्लो रहती है, जहां बल्लेबाजों के लिए रन बना पाना आसान नहीं होता। खासतौर पर मिडिल ओवरों में स्पिन गेंदबाज बहुत हावी रहते हैं। जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच इसी मैदान पर खेला गया था, जहां परिस्थितियों का फायदा उठाकर ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड एवंस ने मिलकर 7 विकेट झटके थे। चूंकि 15 फरवरी को बारिश की संभावना है, ये कंडीशंस गेंदबाजों के लिए और अधिक मददगार रह सकती हैं।
IND vs PAK: संभावित प्लेइंग XI
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन फरीदी, फहीम अशरफ, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।
IND vs PAK: Dream11 Team 1

- विकेटकीपर: ईशान किशन
- बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, साहिबजादा फरहान
- ऑल-राउंडर: हार्दिक पांड्या, सैम अयूब, शादाब खान, मोहम्मद नवाज
- गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अबरार अहमद
- कप्तान पहली पसंद: ईशान किशन || कप्तान दूसरी पसंद: मोहम्मद नवाज
- उपकप्तान पहली पसंद: शादाब खान || उपकप्तान दूसरी पसंद: तिलक वर्मा
IND vs PAK: Dream11 Team 2

- विकेटकीपर: ईशान किशन
- बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, सलमान आगा
- ऑल-राउंडर: हार्दिक पांड्या, सैम अयूब, शादाब खान, अक्षर पटेलअ
- गेंदबाज: उस्मान तारिक, अबरार अहमद, वरुण चक्रवर्ती
- कप्तान पहली पसंद: सैम अयूब कप्तान दूसरी पसंद: सूर्यकुमार यादव
- उपकप्तान पहली पसंद: हार्दिक पांड्या || उपकप्तान दूसरी पसंद: साहिबजादा फरहान
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.