IND vs PAK मैच कब, कहां और कैसे देखें, Champions Trophy 2025?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पांचवें मैच में IND vs PAK के बीच भिड़ंत होगी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से हुई थी और उसके बाद 20 फरवरी को भारत ने अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप ए में शामिल है और अब 23 फरवरी को उनका सामना मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ होगा। गौरतलब है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं गई है और उनके सभी मुकाबले दुबई में ही खेले जाएंगे। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है तो वह मैच भी दुबई में ही होंगे।
पहले मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर विजयी शुरुआत की थी और अब सेमीफाइनल से सिर्फ एक जीत दूर हैं। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने हराया था और भारत के खिलाफ हार से उनका चैंपियंस ट्रॉफी में आगे का सफर समाप्त हो सकता है। पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को ही हराकर खिताब पर कब्जा किया था।
चैंपियंस ट्रॉफी में इससे पहले भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का पांच बार सामना हुआ है, जिसमें पाकिस्तान की टीम 3-2 से आगे है। पाकिस्तान ने 2017 के फाइनल के अलावा भारतीय टीम को 2004 और 2009 में हराया था जबकि भारतीय टीम ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में 2013 और 2017 में एक-एक मैच हराया था।
मैच डिटेल्स
- मैच: भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK), मैच 5, चैंपियंस ट्रॉफी 2025
- मैच की तारीख: 23 फरवरी, 2025 (रविवार)
- समय: भारतीय समयानुसार, दोपहर 2:30 बजे से
- स्थान: दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
IND vs PAK मैच टीवी पर कब और कहां देखें?
भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप ए का मुकाबला 23 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा और उससे पहले 2 बजे टॉस होगा। यह मुकाबला टीवी पर क्रिकेट फैंस स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर देख सकते हैं।
IND vs PAK मैच ऑनलाइन कहां देखें?
भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए के मुकाबले को भारतीय फैंस JIOHotstar ऐप पर देख सकते हैं।
| इवेंट | तारीख | समय | चैनल्स |
| चैंपियंस ट्रॉफी 2025 IND vs PAK | 23/02/2025 | 02:30 PM | स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी |
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
- WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल