IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, तीसरा वनडे मैच

IND vs SA के तीसरे वनडे मैच में इन खिलाडियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप जीत सकते हैं Dream11 में बड़ा ईनाम।
भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अब निर्णायक मुकाबले पर आ चुकी है। दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। अब तीसरा और अंतिम मुकाबला 6 दिसंबर 2025 को विशाखापट्टनम के डॉ वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां विजेता टीम सीरीज पर कब्जा कर लेगी।
दक्षिण अफ्रीका ने पिछले मैच में भारत की गेंदबाजी पर दबाव बनाते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी और मेजबानों की कमजोरियों का फायदा उठाया था।
भारतीय गेंदबाज लगातार लय हासिल करने में नाकाम रहे हैं और तीसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन करना उनकी सबसे बड़ी जरूरत होगी। वहीं अफ्रीका लंबे समय से भारत में वनडे सीरीज जीतने की कोशिश कर रहा है और इस बार उनके पास सुनहरा मौका है।
IND vs SA: मैच डिटेल्स
- मैच: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 2025, तीसरा वनडे
- तारीख: 6 दिसंबर 2025, शनिवार
- समय: दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: डॉ वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम
IND vs SA: हेड टू हेड
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 96 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका ने 52 मैच जीते हैं, जबकि भारत ने 41 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इसके अलावा, तीन मैच रद्द भी हुए हैं।
IND vs SA: पिच रिपोर्ट
वाईजैग की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। नई गेंद से शुरुआत में हल्की स्विंग जरूर मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर बल्लेबाज पिच पर सेट होने के बाद बड़े शॉट आसानी से खेल सकते हैं।
इस पिच पर गेंदबाजों के लिए मदद कम होती है और स्पिनरों को भी खास टर्न नहीं मिलता। मैच के दौरान ओस पड़ने की पूरी संभावना है, इसलिए टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनना बेहतर फैसला हो सकता है।
IND vs SA: संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर एवं कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, मार्को यांसिन, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।
IND vs SA Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस
ऑलराउंडर: एडेन मार्करम, मार्को यांसिन, कॉर्बिन बॉश
गेंदबाज: कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह
कप्तान की पहली पसंद: विराट कोहली || कप्तान की दूसरी पसंद: डेवाल्ड ब्रेविस
उप कप्तान की पहली पसंद: मार्को यांसिन || उप कप्तान की दूसरी पसंद: केएल राहुल
IND vs SA Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: केएल राहुल
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, मैथ्यू ब्रीट्जके, ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस
ऑलराउंडर: कॉर्बिन बॉश, मार्को यांसिन
गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा
कप्तान की पहली पसंद: मार्को यांसिन || कप्तान की दूसरी पसंद: मैथ्यू ब्रीट्जके
उप कप्तान की पहली पसंद: रोहित शर्मा || उप कप्तान की दूसरी पसंद: कॉर्बिन बॉश
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.