IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, तीसरा टी20 मैच

IND vs SA के तीसरे टी20 मैच में इन खिलाडियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप जीत सकते हैं Dream11 में बड़ा ईनाम।
भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा, जहां दक्षिण अफ्रीका ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 51 रनों से मात दी। पहले मैच के हीरो इस मुकाबले में फीके नजर आए, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा।
अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा मैच 14 दिसंबर 2025 को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम रहने वाला है। दक्षिण अफ्रीका लय को बरकरार रखना चाहेगा, जबकि भारत दबाव से उबरकर वापसी की कोशिश करेगा।
IND vs SA: मैच डिटेल्स
- मैच: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, टी20 सीरीज 2025, तीसरा मैच
- तारीख: 14 दिसंबर 2025, रविवार
- समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
IND vs SA: हेड टू हेड
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के नाम 13 जीत दर्ज हैं। इसके अलावा, चार मुकाबले बारिश या अन्य कारणों से बेनतीजा रहे हैं।
IND vs SA: पिच रिपोर्ट
धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। यहां अच्छी बाउंस मिलती है और शुरुआत में सीम मूवमेंट देखने को मिल सकता है। शाम के समय ओस गिरने की संभावना रहती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है। तेज आउटफील्ड के चलते इस मैदान पर एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
IND vs SA: संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फेरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यांसिन, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।
IND vs SA Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक
बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, डोनोवन फेरेरा, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मार्को यांसिन, एडेन मार्करम
गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
कप्तान की पहली पसंद: तिलक वर्मा || कप्तान की दूसरी पसंद: क्विंटन डी कॉक
उप कप्तान की पहली पसंद: हार्दिक पांड्या || उप कप्तान की दूसरी पसंद: डोनोवन फेरेरा
IND vs SA Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक
बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, मार्को यांसिन, एडेन मार्करम
गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी
कप्तान की पहली पसंद: अभिषेक शर्मा || कप्तान की दूसरी पसंद: एडेन मार्करम
उप कप्तान की पहली पसंद: मार्को यांसिन || उप कप्तान की दूसरी पसंद: अक्षर पटेल
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.