IND vs SA Dream11 Prediction, मैच 43 सुपर 8, टी20 वर्ल्ड कप 2026

IND vs SA के टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा ईनाम जीत सकते हैं।
भारतीय टीम सुपर 8 में अपना पहला मुकाबला आज दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ खेलेगी। टीम इंडिया ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को ही हराकर खिताब जीता था। ऐसे में प्रोटियाज टीम की निगाहें उस हार का बदला लेने पर भी होंगी।
दक्षिण अफ्रीका ने लीग स्टेज में शानदार खेल दिखाया था और इसी वजह से टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और दक्षिण अफ्रीका की टीम यहां पर कई सारे मैच खेल चुकी है। उन्होंने यहां पर हालिया समय में इंडिया से ज्यादा मुकाबले खेले हैं।
ऐसे में प्रोटियाज टीम यहां के कंडीशंस से भली-भांति वाकिफ है। दूसरी तरफ टीम इंडिया के लिए कुछ बल्लेबाजों का फॉर्म जरूर चिंता का विषय है और उन्हें इस मैच में रन बनाने होंगे। कुल मिलाकर एक जबरदस्त मैच देखने को मिल सकता
IND vs SA: मैच डिटेल्स
- वेन्यू: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (भारत)
- मैच: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैच 43
- तारीख: 22 फरवरी, 2026
- समय: शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
IND vs SA: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अगर हेड टू हेड मैचों की बात करें तो यहां पर टीम इंडिया का पलड़ा पूरी तरह से भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल मिलाकर टी20 फॉर्मेट में 35 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 21 मुकाबले जीते हैं और दक्षिण अफ्रीका को 13 मैचों में जीत मिली है। जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
IND vs SA: मौसम का रिपोर्ट
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज होने वाले मुकाबले के दौरान मौसम पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है। हालांकि थोड़ी गर्मी जरूर पड़ सकती है लेकिन तापमान शाम का समय 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
IND vs SA: पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर फ्लैट ही रहती है और इसी वजह से यहां पर काफी रन बनते हैं। अगर हम पहली पारी के स्कोर की बात करें तो वो 213, 187, 175 और 193 रन तक जा सकता है। गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलने के आसार हैं। नई गेंद से तेज गेंदबाज विकेट ले सकते हैं और स्पिनर्स को भी ग्रिप मिलने की संभावना है।
IND vs SA: संभावित प्लेइंग 11
भारत : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम (कप्तान), रेयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्ट्जे और क्वेन मफाका।
IND vs SA: Dream11 Team 1

- विकेटकीपर : क्विंटन डी कॉक और ईशान किशन।
- बल्लेबाज : सूर्यकुमार यादव और डेवाल्ड ब्रेविस।
- ऑलराउंडर्स : एडेन मार्करम, हार्दिक पांड्या, मार्को यानसेन, शिवम दुबे, जॉर्ज लिंडे और कॉर्बिन बॉश।
- गेंदबाज : वरुण चक्रवर्ती।
- कप्तान पहली पसंद : हार्दिक पांड्या । कप्तान दूसरी पसंद : मार्को यानसेन।
- उपकप्तान पहली पसंद : क्विंटन डी कॉक । उपकप्तान दूसरी पसंद : शिवम दुबे।
IND vs SA: Dream11 Team 2

- विकेटकीपर : क्विंटन डी कॉक, ईशान किशन और रायन रिकल्टन।
- बल्लेबाज : सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा।
- ऑलराउंडर्स : एडेन मार्करम, हार्दिक पांड्या, मार्को यानसेन, शिवम दुबे और कॉर्बिन बॉश।
- गेंदबाज : वरुण चक्रवर्ती।
- कप्तान पहली पसंद : ईशान किशन । कप्तान दूसरी पसंद : रियान रिकेल्टन।
- उप कप्तान पहली पसंद : एडेन मार्करम । उपकप्तान दूसरी पसंद : अभिषेक शर्मा।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.