Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs USA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग 11, मैच 3, T20 World Cup 2026

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 7, 2026 at 4:00 PM
Modified at :February 7, 2026 at 4:00 PM
IND vs USA Dream11 Prediction, Dream11 Playing XI, Today Match 3, ICC T20 World Cup 2026

IND vs USA के टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में इन खिलाडियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप जीत सकते हैं Dream11 में बड़ा ईनाम।

भारतीय क्रिकेट टीम आज यूएसए (IND vs USA) के खिलाफ मैच से अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर यह टूर्नामेंट खेलने उतर रही है। अब तक के इतिहास में किसी टीम ने लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है, लेकिन भारत के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

आज भारत और यूएसए का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। भारतीय बल्लेबाज लगातार विरोधी गेंदबाजों पर हावी होते हैं, इसलिए उनसे एक बार फिर विस्फोटक अंदाज में बैटिंग की उम्मीद होगी। वहीं यूएसए की टीम भी बहुत बढ़िया लय में चल रही है।

यूएसए की टीम भारत के लिए खतरा बन सकती है, उसने टी20 वर्ल्ड कप के दोनों वॉर्मअप मैचों में 200 या उससे ज्यादा स्कोर खड़ा किया था। खासतौर पर कप्तान मोनांक पटेल, एंड्रीस गौस और साईतेज मुकम्मल्ला से टीम इंडिया को बचकर रहना होगा।

IND vs USA: मैच डिटेल्स

  • मैच: भारत बनाम यूएसए, मैच 3
  • तारीख: 7 फरवरी, 2026 (शनिवार)
  • समय: शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

IND vs USA: हेड टू हेड

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत और यूएसए की टीम केवल एक बार आमने-सामने आई हैं। उस मैच को भारत ने 7 विकेट से जीत था।

IND vs USA: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए मददगार रहती है। छोटी बाउंड्री के चलते यहां बड़े-बड़े स्कोर बनते रहते हैं। ऐसे में गेंदबाजों के लिए रन रोक पाना मुश्किल भरा काम रहेगा। यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है, जिसमें 200+ स्कोर बनना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी। इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 247 रन है, जो भारत ने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

IND vs USA: संभावित प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

यूएस: एंड्रीज गौस, साईतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, संजय कृष्णमूर्ति, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर।

IND vs USA: Dream11 Team 1

IND vs USA Dream11 Prediction, Dream11 Playing XI, Today Match 3, ICC T20 World Cup 2026
IND vs USA Dream11 Team 1
  • विकेटकीपर: एंड्रीस गौस, ईशान किशन, मोनांक पटेल
  • बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा
  • ऑल-राउंडर: हार्दिक पांड्या, हरमीत सिंह, शैडली वैन, शालविक
  • गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह
  • कप्तान पहली पसंद: अभिषेक शर्मा || कप्तान दूसरी पसंद: तिलक वर्मा
  • उपकप्तान पहली पसंद: एंड्रीस गौस || उपकप्तान दूसरी पसंद: मोनांक पटेल

IND vs USA: Dream11 Team 2

IND vs USA Dream11 Prediction, Dream11 Playing XI, Today Match 3, ICC T20 World Cup 2026
IND vs USA Dream11 Team 2
  • विकेटकीपर: एंड्रीस गौस, ईशान किशन
  • बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव
  • ऑल-राउंडर: हार्दिक पांड्या, हरमीत सिंह, शैडली वैन शालविक, शुभम रंजने
  • गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, सौरभ नेत्रावलकर
  • कप्तान पहली पसंद: ईशान किशन || कप्तान दूसरी पसंद: हार्दिक पांड्या
  • उपकप्तान पहली पसंद: सूर्यकुमार यादव || उपकप्तान दूसरी पसंद: वरुण चक्रवर्ती

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.