Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs WI Dream11 Prediction, मैच 52 सुपर 8, टी20 वर्ल्ड कप 2026

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 1, 2026 at 11:56 AM
Modified at :March 1, 2026 at 11:56 AM
IND vs WI Dream11 Prediction, मैच 52 सुपर 8, टी20 वर्ल्ड कप 2026

IND vs WI के टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में इन धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा ईनाम जीत सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर जीत के बाद भारतीय टीम के पास टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका बन गया है। अब भारत को सुपर 8 के अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराना ही होगा।

बता दें यह मुकाबला वर्चुअल क्वार्टरफाइनल की तरह माना जा रहा है, क्योंकि इसमें जीत हासिल करने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। भारत पिछले मैच में बेहतर नजर आया था और संजू सैमसन के टीम में आने से कॉम्बिनेशन भी मजबूत हुआ है।

दूसरी ओर वेस्टइंडीज पिछला मैच हारकर आ रही है, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन खतरनाक रहा है। ऐसे में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।

IND vs WI: मैच डिटेल्स

  • मैच: भारत बनाम वेस्टइंडीज, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026, सुपर 8, मैच 52
  • तारीख: 1 मार्च 2026, रविवार
  • समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • स्थान: ईडन गार्डन्स, कोलकाता

IND vs WI: हेड टू हेड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 19 मैच जीते हैं, वहीं वेस्टइंडीज को 10 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि एक मैच बिना नतीजे के समाप्त हुआ है।

IND vs WI: पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है और इस टूर्नामेंट में यहां 200 से ज्यादा रन का स्कोर भी कई बार बन चुका है। इस मैदान की बाउंड्री छोटी है, यहाँ उछाल अच्छा मिलता है और आउटफील्ड भी तेज है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं।

गेंदबाजों के लिए यहां रन रोकना आसान नहीं होता। हालांकि, अच्छे कटर्स और सही लेंथ पर गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज कुछ हद तक असर डाल सकते हैं।

IND vs WI: संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।

IND vs WI Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: ईशान किशन

बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, शिमरोन हेटमायर

ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, जेसन होल्डर, अक्षर पटेल, रोमारियो शेफर्ड

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, गुडाकेश मोती

कप्तान की पहली पसंद: हार्दिक पांड्या || कप्तान की दूसरी पसंद: सूर्यकुमार यादव

उप कप्तान की पहली पसंद: जेसन होल्डर || उप कप्तान की दूसरी पसंद: अक्षर पटेल

IND vs WI Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: शाई होप, संजू सैमसन

बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल

ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, शिवम दुबे

गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, शमार जोसेफ

कप्तान की पहली पसंद: रोमारियो शेफर्ड || कप्तान की दूसरी पसंद: हार्दिक पांड्या

उप कप्तान की पहली पसंद: सूर्यकुमार यादव || उप कप्तान की दूसरी पसंद: रोमारियो शेफर्ड

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.