Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs ZIM Dream11 Prediction, मैच 48 सुपर 8, टी20 वर्ल्ड कप 2026

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :February 26, 2026 at 3:33 PM
Modified at :February 26, 2026 at 3:33 PM
IND vs ZIM Dream11 Prediction, मैच 48 सुपर 8, टी20 वर्ल्ड कप 2026

IND vs ZIM के टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा ईनाम जीत सकते हैं।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम की बल्लेबाजी थोड़ी लड़खड़ाई हुई नजर आई, लेकिन टीम सुपर 8 में जगह बनाने में सफल रही।

हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 के पहले मुकाबले में भारत की कमजोरियां खुलकर सामने आ गईं और टीम को 76 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने भारत की सेमीफाइनल की राह को मुश्किल बना दिया है।

अब भारत को अगले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत है, ताकि सेमीफाइनल की उम्मीदें बनी रहें। दूसरी ओर जिम्बाब्वे भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन से हारकर दबाव में है। ऐसे में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम रहने वाला है।

IND vs ZIM: मैच डिटेल्स

  • मैच: भारत बनाम जिम्बाब्वे, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026, सुपर 8, मैच 48
  • तारीख: 26 फरवरी 2026, गुरुवार
  • समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • स्थान: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

IND vs ZIM: हेड टू हेड

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को 3 मैचों में जीत मिली है।

IND vs ZIM: पिच रिपोर्ट

चेन्नई की पिच इस टूर्नामेंट में अब तक बल्लेबाजों के लिए अच्छी रही है। यहां खेले गए कई मैचों में पहली पारी का स्कोर 195 से 200 रन के बीच रहा है। औसत स्कोर भी लगभग 175 से 180 रन के आसपास रहा है, जो इस मैदान के सामान्य आंकड़ों से ज्यादा है।

इस पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी मिलती है। इसके अलावा, स्पिन गेंदबाजों को हल्की पकड़ मिल सकती है, लेकिन ज्यादा टर्न की उम्मीद नहीं है।

IND vs ZIM: संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मायर्स, तशिंगा मुसेकिवा, रायन बर्ल, टोनी मुनायोंगा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड एनगरावा, ग्रीम क्रीमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।

IND vs ZIM Dream11 (टीम 1)

IND vs ZIM Dream 11 Team 1

विकेटकीपर: ईशान किशन

बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा

ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट, शिवम दुबे, ब्रैड इवांस

गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, अर्शदीप सिंह

कप्तान की पहली पसंद: ईशान किशन || कप्तान की दूसरी पसंद: शिवम दुबे

उप कप्तान की पहली पसंद: हार्दिक पांड्या || उप कप्तान की दूसरी पसंद: ब्रायन बेनेट

IND vs ZIM Dream11 (टीम 2)

IND vs ZIM Dream11 Team 2
IND vs ZIM Dream11 Team 2

विकेटकीपर: ईशान किशन

बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा

ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, सिकंदर रजा, शिवम दुबे, ब्रैड इवांस, ब्रायन बेनेट

गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, ब्लेसिंग मुजरबानी

कप्तान की पहली पसंद: सिकंदर रजा || कप्तान की दूसरी पसंद: अभिषेक शर्मा

उप कप्तान की पहली पसंद: ईशान किशन || उप कप्तान की दूसरी पसंद: वरुण चक्रवर्ती

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.