टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट

शुभमन गिल की बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेली गई 269 रनों की पारी किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा खेली गई अब तक की सबसे बड़ी पारी है।
भारतीय टीम ने साल 1932 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था, तब से लेकर अब तक 25 अलग-अलग बल्लेबाज दोहरा शतक लगा चुके हैं। भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने अब तक 7 दोहरे शतक लगाए हैं। हालांकि, उन्होंने अब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
ये तो हुई सभी भारतीय बल्लेबाजों की बात, लेकिन अगर हम भारतीय कप्तानों की बात करें तो, अब तक केवल छह ही भारतीय कप्तानों ने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है। मंसूर अली खान पटौदी की 1964 की यादगार पारी से लेकर विराट कोहली के सात डबल सेंचुरी और अब शुभमन गिल की नई मिसाल तक, हर पारी ने भारतीय क्रिकेट में इतिहास रचा हैं।
तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सभी भारतीय कप्तानों के बारे में बताते हैं।
इन भारतीय कप्तानों ने टेस्ट क्रिकेट में लगाया है दोहरा शतक-
6. शुभमन गिल – 269 बनाम इंग्लैंड (बर्मिंघम, 2025)

2025 के इंग्लैंड दौरे पर भारत के युवा कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने पहली पारी में 387 गेंदों का सामना करते हुए 30 चौके और 3 छक्के लगाए थे।
गिल की यह पारी न सिर्फ उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी साबित हुई, बल्कि किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा टेस्ट क्रिकेट में खेली गई सबसे बड़ी पारी भी बनी। इसके अलावा, यह SENA देशों में किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी भी रही। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 18 सालों बाद SENA देशों में 500 से ज्यादा का स्कोर (587/10) बनाया।
5. विराट कोहली – 7 दोहरे शतक (2016-2019)

विराट कोहली टेस्ट कप्तानी के दौरान भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में रहे। उन्होंने कप्तान रहते हुए कुल 7 दोहरे शतक लगाए, जो अब तक किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा बनाई गई सबसे ज्यादे डबल सेंचुरीज हैं। नीचे कोहली की सभी दोहरे शतक वाले पारियों के बारे में जानकारी दी जा रही हैं:
- 200 बनाम वेस्टइंडीज (एंटीगा, 2016)
- 211 बनाम न्यूजीलैंड (इंदौर, 2016)
- 235 बनाम इंग्लैंड (मुंबई, 2016)
- 204 बनाम बांग्लादेश (हैदराबाद, 2017)
- 213 बनाम श्रीलंका (नागपुर, 2017)
- 243 बनाम श्रीलंका (दिल्ली, 2017)
- 254* बनाम साउथ अफ्रीका (पुणे, 2019)
4. एमएस धोनी – 224 बनाम ऑस्ट्रेलिया (चेन्नई, 2013)
वर्ल्ड क्रिकेट के महान कप्तानों में शुमार एमएस धोनी ने चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। उन्होंने उस मुकाबले में भारत की पहली पारी में 265 गेंदों में 224 रन बनाए, जिसमें 24 चौके और 6 छक्के शामिल थे। यह उनके करियर का एकमात्र दोहरा शतक भी था।
3. सचिन तेंदुलकर – 217 बनाम न्यूजीलैंड (अहमदाबाद, 1999)

1999 में अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 344 गेंदों में 217 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 29 चौके लगाए थे। यह पारी उनके टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी और कप्तान के रूप में उनका पहला व एकमात्र दोहरा शतक भी था।
2. सुनील गावस्कर – 205 बनाम वेस्टइंडीज (मुंबई, 1978)
1978 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिग्गज सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 205 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। उन्होंने 342 गेंदों में यह पारी खेली थी और 29 चौके लगाए थे। भारत उस मैच में पहली पारी में पिछड़ रहा था, लेकिन गावस्कर की इस दूसरी पारी ने भारत को वापसी का रास्ता दिया। यह उनका बतौर कप्तान एकमात्र दोहरा शतक था।
1. मंसूर अली खान पटौदी – 203* बनाम इंग्लैंड (दिल्ली, 1964)
1964 में दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस टेस्ट में मंसूर अली खान पटौदी ने नाबाद 203* रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। उन्होंने 345 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए भारत की दूसरी पारी को मजबूती दी थी। पटौदी उस समय भारत के सबसे युवा कप्तान थे और यह दोहरा शतक भारत के किसी भी कप्तान द्वारा बनाया गया पहला डबल सेंचुरी स्कोर था।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने वाला भारतीय खिलाड़ी कौन है?
भारत के तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक विराट कोहली ने जड़े हैं। उन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर के दौरान 7 दोहरे शतक जड़े।
भारत के लिए सबसे पहला दोहरा शतक किसने जड़ा था?
पॉली उमरीगर भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था।
टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाज दोहरा शतक लगा चुके हैं?
टेस्ट क्रिकेट में अब तक 26 भारतीय बल्लेबाज दोहरा शतक जड़ चुके हैं। शुभमन गिल दोहरा शतक जड़ने वाले 26वें बल्लेबाज हैं।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- टॉप 10 बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
- IND vs ENG Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, तीसरा टेस्ट मैच
- PKL 12 की शुरुआत की तारीख का हुआ ऐलान, यहां जानिए कब से होगा कबड्डी के एक्शन का आगाज
- बिहार छोड़कर दूसरे राज्यों में क्रिकेट खेलने वाले टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- टॉप 10 बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
- PKL 12 की शुरुआत की तारीख का हुआ ऐलान, यहां जानिए कब से होगा कबड्डी के एक्शन का आगाज
- बिहार छोड़कर दूसरे राज्यों में क्रिकेट खेलने वाले टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- John Cena द्वारा रिटायरमेंट टूर में हराए गए WWE स्टार्स की लिस्ट