Olympic में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

भारत ने ओलंपिक इतिहास में अब तक कुल 10 गोल्ड मेडल जीते हैं।
साल 1900 में पेरिस में खेले गए समर ओलंपिक से भारत ने अपनी ओलंपिक (Olympic) यात्रा शुरू की थी। तब से लेकर अब तक वह 24 संस्करणों में हिस्सा ले चुके हैं और इस बार यानी 2024 के पेरिस ओलंपिक में वह अपने 25वें संस्करण में हिस्सा ले रहे हैं। भारत ने ओलंपिक इतिहास में अब तक इंडिविजुअल और टीम को मिलाकर कुल 35 मेडल अपने नाम किए हैं, जिनमें 9 गोल्ड, 9 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
ओलंपिक इतिहास में भारत को पहला मेडल उनके अपने पहले संस्करण यानी साल 1900 के पेरिस ओलंपिक में ही मिल गया था। उस ओलंपिक में भारत ने सिर्फ एक ही मेडल जीता था, जो नॉर्मन प्रिचर्ड द्वारा एथलेटिक्स के 200 मीटर रेस इवेंट में सिल्वर मेडल था। इसके अलावा, भारत को पहला गोल्ड मेडल 28 साल बाद 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक में पुरूष हॉकी टीम ने दिलाया था। अब यहां हम आपको ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची बताने जा रहे हैं।
इन खिलाड़ियों ने Olympic में भारत के लिए जीता है गोल्ड मेडल:
भारतीय हॉकी टीम – पुरुष हॉकी (एम्सटर्डम 1928)
भारतीय हॉकी टीम – पुरुष हॉकी (लॉस एंजिल्स 1932)
भारतीय हॉकी टीम – पुरुष हॉकी (बर्लिन 1936)
भारतीय हॉकी टीम – पुरुष हॉकी (लंदन 1948)
भारतीय हॉकी टीम – पुरुष हॉकी (हेलसिंकी 1952)
भारतीय हॉकी टीम – पुरुष हॉकी (मेलबर्न 1956)
भारतीय हॉकी टीम – पुरुष हॉकी (टोक्यो 1964)
भारतीय हॉकी टीम – पुरुष हॉकी (मॉस्को 1980)
अभिनव बिंद्रा – पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग (बीजिंग 2008)
नीरज चोपड़ा – पुरुषों की भाला फेंक (टोक्यो 2020)
भारत ने ओलंपिक के लंबे इतिहास में अब तक केवल 10 ही गोल्ड मेडल जीते हैं। पहला गोल्ड मेडल भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1928 में जीता था, तो वहीं आखिरी गोल्ड जो भारत के लिए आया था वो नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जीता था। अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल्ड भारतीय हॉकी टीम ने ही जीते हैं, 10 में से 8 स्वर्ण पुरुष हॉकी टीम ही लेकर आई है। अब तक भारत ने गोल्ड भले ही कम जीते हैं, लेकिन उन्होंने गोल्ड जीतने के लिए जो प्रयास किया है वो बहुत सराहनीय है।
आप जानते ही होंगे पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज हो चुका है और इस साल के ओलंपिक्स में तमाम भारतीय खिलाड़ी जरूर गोल्ड मेडल की संख्या में बढ़ोतरी करना चाहेंगे और गर्व के साथ भारत का झंडा फहराना चाहेंगे।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल