Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Women's T20 World Cup 2024: भारत का पूरा शेड्यूल, स्क्वाड, ग्रुप, तारीख, टाइमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :August 27, 2024 at 3:09 PM
Modified at :August 27, 2024 at 3:09 PM
Women's T20 World Cup 2024: भारत का पूरा शेड्यूल, स्क्वाड, ग्रुप, तारीख, टाइमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स

भारतीय विमेंस टीम अपने अभियान का आगाज चार अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से करेगी।

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) की शुरुआत 03 अक्टूबर से बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले से होनी है, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। बता दें कि, इससे पहले यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में आयोजित होने वाला था, लेकिन राजनीतिक उथल-पुथल के चलते उसे यूएई में शिफ्ट कर दिया गया। अब इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बांग्लादेश की मेजबानी में यूएई के शारजाह और दुबई में खेले जाएंगे।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय विमेंस टीम इस टूर्नामेंट में 04 अक्टूबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उन्हें ग्रुप स्टेज में कुल 4 मुकाबले खेलने हैं। यदि वह ग्रुप के अंक तालिका में टॉप 2 में रहते हैं, तो उन्हें सेमीफाइनल खेलने का मौका मिलेगा, जो 17 और 18 अक्टूबर को क्रमशः शारजाह और दुबई में खेला जाएगा।

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप:

ग्रुप ए : ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका

ग्रुप बी: दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड

विमेंस टी20 विश्व कप 2024: भारत का शेड्यूल, स्थान, तारीख और समय

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपना अभियान 4 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू करेगी। इसके बाद, वे 6 अक्टूबर को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेंगे, जबकि 09 अक्टूबर को उनका मुकाबला एशिया कप 2024 चैंपियन श्रीलंका से होगा। इस टूर्नामेंट में भारत को अपना आखिरी ग्रुप मैच 13 अक्टूबर को शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।

4 अक्टूबर, शुक्रवार: भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, शाम 07:30 बजे से

6 अक्टूबर, रविवार: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई, दोपहर 03:30 बजे से

9 अक्टूबर, बुधवार: भारत बनाम श्रीलंका, दुबई, शाम 07:30 बजे से

13 अक्टूबर, रविवार: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह, शाम 07:30 बजे से

विमेंस टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय सक्वाड:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)*, पूजा वास्त्रकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन।

*यास्तिका भाटिया और श्रेयंका पाटिल अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। वह अपनी फिटनेस के आधार पर ही टीम का हिस्सा बनी रह सकती हैं, नहीं तो उनका रिप्लेसमेंट चुना जाएगा।

विमेंस टी20 विश्व कप 2024 में भारत के मुकाबलों की लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और ओटीटी पर डिज्नी+हॉटस्टार के जरिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। बता दें कि, इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के अलावा भारत के सभी मुकाबले शाम 07:30 बजे से शुरू होंगे। भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला दोपहर 03:00 बजे से शुरू होगा।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement