महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान; हरमनप्रीत कौर संभालेंगी कमान

भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 14 जून को करेगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शनिवार, 2 मई को भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को एक बार फिर टीम का कप्तान बनाया गया है।
बीसीसीआई ने इस बार एक ऐसी टीम चुनी है जिसमें अनुभवी सितारों के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं को भी पूरा मौका दिया गया है। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम इस बार अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रहेगी।
टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड
वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में उन सभी खिलाड़ियों को जगह मिली है जो पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम का पूरा स्क्वाड इस प्रकार है:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चराणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयांका पाटिल और राधा यादव।
टीम में स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है, जिससे टीम में अनुभव और नई ऊर्जा का संतुलन देखने को मिलता है। भारत को ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स जैसी टीमों का सामना करना होगा।
बता दें, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इस टूर्नामेंट में खिताब के लिए 12 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इन टीमों को छह-छह के दो समूहों में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और बांग्लादेश को रखा गया है।
वहीं ग्रुप बी में वेस्टइंडीज, आयरलैंड, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं। लीग चरण के दौरान भारतीय टीम अपने ग्रुप की हर टीम से एक-एक बार भिड़ेगी और इस तरह वे कुल पांच मैच खेलेंगी।
टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, लीग चरण की समाप्ति के बाद ग्रुप ए और ग्रुप बी से टॉप पर रहने वाली दो-दो टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल जीतने वाली टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.