Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

एशियन कप क्वालिफायर के लिए भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का हुआ ऐलान, इस तारीख को हांगकांग से होगा घमासान

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :March 24, 2026 at 3:08 PM
Modified at :March 24, 2026 at 3:08 PM
एशियन कप क्वालिफायर के लिए भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का हुआ ऐलान, इस तारीख को हांगकांग से होगा घमासान

कोच खालिद जमील ने 23 सदस्यीय भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का ऐलान किया।

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच खालिद जमील ने एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 क्वालिफायर्स के अंतिम दौर में हांगकांग के खिलाफ होने वाले आखिरी मुकाबले के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। यह मैच 31 मार्च 2026 को खेला जाएगा।

ब्लू टाइगर्स ने मंगलवार, 24 मार्च से कोच्चि में अपना प्रशिक्षण शिविर शुरू कर दिया है, जहां 20 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पहले ही पहुंच चुके हैं। डिफेंडर अनवर अली, मिडफील्डर जैक्सन सिंह थौनाओजम और फॉरवर्ड एडमंड लालरिंदिका, जिन्होंने 23 मार्च को मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के खिलाफ अपना अंतिम आईएसएल मैच खेला, मंगलवार को बाद में टीम से जुड़ेंगे।

भारत के एशियन कप के लिए पहले ही बाहर हो जाने के कारण यह मुकाबला भविष्य की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्य कोच खालिद जमील ने कहा –

“यह हमारे लिए भविष्य की टीम तैयार करने का अच्छा अवसर है। हमारे पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो फिलहाल अंडर-20 और अंडर-23 राष्ट्रीय टीमों के साथ जुड़े हैं और मालदीव में सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप तथा अरुणाचल प्रदेश में अंडर-23 ट्राई-नेशन टूर्नामेंट खेल रहे हैं। हमारे सहायक कोच महेश खुद अंडर-20 टीम के साथ हैं, जिससे उन्हें सीनियर टीम की प्रणाली से जोड़ने में मदद मिलेगी।”

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम-

  • गोलकीपर: अल्बिनो गोम्स, गुरप्रीत सिंह संधू, विशाल कैथ
  • डिफेंडर: अभिषेक सिंह टेकचाम, आकाश मिश्रा, अनवर अली, बिजॉय वर्गीज, निखिल पूजारि, राहुल भेके, रोशन सिंह नाओरेम, संदीप झिंगन
  • मिडफील्डर: आशिक कुरुनियान, दानिश फारूक भट्ट, जैक्सन सिंह थौनाओजम, लालेंगमाविया राल्टे, साहल अब्दुल समद
  • फॉरवर्ड: एडमंड लालरिंदिका, फारुख चौधरी, लल्लियांजुआला छांगते, लिस्टन कोलाको, मनवीर सिंह, रहीम अली, रयान विलियम्स

मुख्य कोच: खालिद जमील

मैच डिटेल्स:

  • मैच- भारत बनाम हांगकांग (एएफसी एशियन कप 2027 क्वालिफायर्स अंतिम दौर)
  • तारीख और समय- 31 मार्च 2026, शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • स्थान: जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल स्टेडियम, कोच्चि

टिकट डिटेल्स: Ticketgenie ऐप पर उपलब्ध

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakroborty
Subhajit Chakroborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.