Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024 में खेलने वाले 10 सबसे युवा खिलाड़ी

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 21, 2024 at 2:12 PM
Modified at :March 21, 2024 at 2:13 PM
Post Featured

ये सभी खिलाड़ी युवा होने के बावजूद टीम को अपने दम पर मैच जीता सकते हैं।

आईपीएल के 17वें सीजन (IPL 2024) की शुरूआत 22 मार्च से शुरू होने वाली है। यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अधिक दर्शकों के सामने और विश्व के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेलने का एक शानदार मंच प्रदान करता है। इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके कई सारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय टीम तक का सफर तय किया है और वहां अपनी अलग पहचान कायम की है। हर बार की तरह इस सीजन भी कई सारे युवा खिलाड़ी पहली बार आईपीएल खेलने को तैयार हैं।

यदि आईपीएल 2024 में हिस्सा ले रहे सबसे युवा खिलाड़ियों पर नजर डालें तो उसमें दिल्ली के युवा बैटिंग ऑलराउंडर एवं 18 वर्षीय अंगकृष रघुवंशी का नाम पहले स्थान पर आता है। इस सीजन 9 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी उम्र 19 वर्ष या उससे कम है। यहां पर हम आपको आईपीएल 2024 में खेलने वाले 10 सबसे युवा खिलाड़ियों की जानकारी देने जा रहे हैं।

ये हैं IPL 2024 में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी:

10. समीर रिजवी – 20 वर्ष:

उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के विस्फोटक युवा बल्लेबाज का जन्म 06 दिसंबर 2003 को हुआ था और वर्तमान समय में उनकी उम्र 20 वर्ष है। आईपीएल 2024 के ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी, लेकिन सीएसके ने उन्हें 8.4 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत पर खरीदा। दाएं हाथ के सुरेश रैना कहे जाने वाले समीर रिजवी इस सीजन एमएस धोनी की कप्तानी में अपना आईपीएल डेब्यू करने को तैयार हैं।

9. निशांत संधू – 19 वर्ष:

09 अप्रैल 2004 को हरियाणा के हिसार में जन्मे युवा भारतीय ऑलराउंडर निशांत संधू को आईपीएल 2023 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 60 लाख रुपए में खरीदा था। वह आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 में विजेता भारतीय टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। वर्तमान समय में निशांत की उम्र 19 वर्ष है और वह इस साल एमएस धोनी की कप्तानी में अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं।

8. शेख रसीद – 19 वर्ष:

24 सितंबर 2004 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्मे युवा भारतीय बल्लेबाज शेख रशीद की वर्तमान उम्र 19 वर्ष है। उन्हें आईपीएल 2024 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा था। वह इस साल दिग्गज एमएस धोनी की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि, शेख रशीद आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 की विजेता भारतीय टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।

7. कुमार कुशाग्र – 19 वर्ष

23 अक्टूबर 2004 को झारखंड के बोकारो में जन्मे युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र वर्तमान उम्र 19 वर्ष है। उन्हें आईपीएल 2024 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल ने 7.2 करोड़ रुपए की बड़ी क़ीमत पर खरीदा था। वह इस सीजन ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि, कुमार कुशाग्र आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 में विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

6. साकिब हुसैन – 19 वर्ष:

14 दिसंबर 2004 को बिहार में जन्मे भारतीय युवा बल्लेबाज साकिब हुसैन की वर्तमान उम्र 19 वर्ष है। उन्हें आईपीएल 2024 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा था। वह इस सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे।

5. नूर अहमद – 19 वर्ष:

03 जनवरी 2005 को अफगानिस्तान में जन्मे युवा स्पिनर नूर अहमद पिछले सीजन से लगातार गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। उन्होंने पिछले सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया था, जिसके चलते फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन रखा है। वह आईपीएल 2024 में खेल रहे टॉप 10 युवा खिलाड़ियों में से इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल डेब्यू कर चुके हैं।

4. अर्शिन कुलकर्णी – 19 वर्ष:

15 फरवरी 2005 को महाराष्ट्र के सोलापुर में जन्मे युवा भारतीय बैटिंग ऑलराउंडर अर्शिन कुलकर्णी की वर्तमान उम्र 19 वर्ष है। उन्हें आईपीएल 2024 के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा था। वह आईपीएल 2024 में केएल राहुल की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे।

3. स्वास्तिक चिकारा – 18 वर्ष:

03 अप्रैल 2005 को गाजियाबाद में जन्मे युवा बैटिंग ऑलराउंडर स्वास्तिक चिकारा की उम्र वर्तमान समय में 18 वर्ष है। उन्हें आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा था। वह आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे।

2. अरावेली अवनीश राव – 18 वर्ष:

02 जून 2005 को जन्मे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अरावेली अवनीश राव आईपीएल 2024 में हिस्सा लेने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनकी उम्र वर्तमान समय में 18 वर्ष है। उन्हें ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा था। अवनीश आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2024 में भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा थे।

1. अंगकृष रघुवंशी – 18 वर्ष:

05 जून 2005 को दिल्ली में जन्मे युवा बैटिंग ऑलराउंडर अंगकृष रघुवंशी आईपीएल 2024 में हिस्सा ले रहे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्हें आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा था। वह इस टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish Kumar Mishra
Neetish Kumar Mishra

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement