Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2025 में इन खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी सभी 10 टीमें

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :October 4, 2024 at 2:42 PM
Modified at :October 4, 2024 at 2:42 PM
IPL 2025 में इन खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी सभी 10 टीमें

IPL 2025 में प्रत्येक टीम कुल पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

क्रिकेट जगत के सबसे रोचक टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें एडिशन से पहले फैंस को मेगा ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। आईपीएल (IPL 2025) से पहले खिलाड़ियों की बड़े स्तर पर बोली लगने जा रही है। मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन पॉलिसी को लेकर तस्वीर साफ हो चुकी है। जिसे लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चाओं का बाजार काफी गरम था।

बीसीसीआई की तरफ से रिटेन खिलाड़ियों को लेकर संख्या तय कर दी गई है। पिछले ही दिनों आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी को बोर्ड की तरफ से 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने और 1 खिलाड़ी पर राइट टू मैच कार्ड खेलने की छूट दे दी गई है। जिससे सभी टीमों के पास कुल 6 खिलाड़ियों को रिटेंशन में लेने का मौका रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स में 15 नवंबर को रिटेंशन पॉलिसी की डेड लाइन बताई जा रही है। ऐसे में ये देखना वाकई में दिलचस्प होगा कि आईपीएल में खेल रही सभी टीमों के 6 रिटेन खिलाड़ी कौन होंगे?

फिलहाल सभी फ्रेंचाइजी रणनीति में जुटी हुई हैं कि वो किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन करें और किन खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन के लिए छोड़ दें। इस लीग में खेल रही सभी फ्रेंचाइजी के लिए अपने 5 रिटेन खिलाड़ियों का चयन करना इतना आसान नहीं होने वाला है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन संभावित खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आईपीएल 2025 में प्रत्येक फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किया जा सकता है।

1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मथिसा पथिराना, महेंद्र सिंह धोनी, डेरिल मिचेल

2. दिल्ली कैपिटल्स (DC)

ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, जैक-फ्रेसर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल

3. गुजरात टाइटंस (GT)

शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राशिद खान, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी, राहुल तेवतिया

4. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरूण चक्रवर्ती, मिचेल स्टार्क

5. लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG)

मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, आयुष बदोनी, मयंक यादव, क्विंटन डी कॉक

6. मुंबई इंडियंस (MI)

सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन

7. पंजाब किंग्स (PBKS)

शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन

8. राजस्थान रॉयल्स (RR)

संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, युजवेन्द्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, रविचंद्रन अश्विन

9. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RCB)

विराट कोहली, विल जैक्स, मोहम्मद सिराज, रजत पाटीदार, यश दयाल, कैमरून ग्रीन

10. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, टी नटराजन, नीतिश कुमार रेड्डी

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Kalpesh Kalal
Kalpesh Kalal

A cricket player and fan turned writer, Kalpesh Kalal has been writing about cricket since 2017. He belongs to Banswara, Rajasthan, and has been writing articles on cricket since the beginning. He has occasionally covered articles on other sports.