Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2025: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, 14वें मैच के बाद, RCB  vs GT

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :April 2, 2025 at 11:58 PM
Modified at :April 2, 2025 at 11:59 PM
IPL 2025: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, 14वें मैच के बाद, RCB  vs GT

GT से हारने के बाद RCB ने IPL 2025 अंक तालिका में टॉप स्थान खो दिया।

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन (IPL 2025) में बुधवार को 14वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस (RCB  vs GT) के बीच खेला गया। इस मैच में शुभमन गिल की सेना ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 8 विकेट से हरा दिया। उनकी इस जीत में जोस बटलर ने अहम भूमिका निभाते हुए, नाबाद 73 रनों की पारी खेली।

बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस सीजन पहली बार खेले जा रहे इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। जिसके बाद आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन का स्कोर बनाया। जिसमें लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने 17.5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जोस बटलर ने नाबाद 73 और साई सुदर्शन ने 49 रन बनाए।

IPL 2025 पॉइंट्स टेबल:

IPL 2025 points table

आईपीएल के 14वें मैच में गुजरात टाइटंस की आरसीबी पर शानदार जीत से फायदा सीधे पंजाब किंग्स को पहुंचा है। बता दें इस मैच के बाद पंजाब किंग्स सीधा नंबर-1 पर आ पहुंचा है, तो वहीं टेबल टॉपर आरसीबी अब खिसक कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात टाइटंस को ज्यादा फायदा नहीं हुआ और वो 3 मैच में 4 अंक के साथ चौथे पर ही बनी हुई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2 मैच में 4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

IPL 2025: सबसे ज्याद रन (ऑरेंज कैप)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो लखनऊ सुपरजायंट्स के निकोलस पूरन 3 मैच में 189 रनों के साथ टॉप पर हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन 3 मैच में 186 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

तीसरे स्थान पर अब जोस बटलर आ पहुंचे हैं, उनके नाम 3 मैच में 166 रन हैं।  इसके बाद चौथे स्थान पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं, उन्होंने 2 मैचों में 149 रन बनाए हैं। तो वहीं इसके बाद पांचवें नंबर पर सनराइजर्स हैदरादाब के बल्लेबाज ट्रेविस हेड हैं, उन्होंने 3 मैच में 136 रन बनाए हैं।

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज:

  • 1. निकोलस पूरन (LSG) – 189 रन
  • 2. साई सुदर्शन (GT) – 186 रन
  • 3. जोस बटलर (GT) – 166 रन
  • 4. श्रेयस अय्यर (PBKS) – 149 रन
  • 5. ट्रेविस हेड (SRH) – 136 रन

IPL 2025: सबसे ज्यादा विकेट (पर्पल कैप)

आईपीएल 2025 में बुधवार को खेले गए मैच के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने की लिस्ट में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। CSK के नूर अहमद अभी भी 3 मैच में 9 विकेट के साथ नंबर-1 पर हैं। तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क 2 मैच में 8 विकेट लेकर दूसरे और 3 मैच में 6 विकेट के साथ गुजरात टाइटंस के साई किशोर तीसरे पर हैं। चेन्नई के खलील अहमद भी 3 मैच में 6 विकेट ले चुके हैं और वो चौथे पर हैं। वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स के शार्दुल ठाकुर 3 मैच में 6 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।  

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज:

  • 1. नूर अहमद (CSK) – 9 विकेट 
  • 2. मिचेल स्टार्क (DC) – 8 विकेट
  • 3. साई किशोर (GT) – 6 विकेट
  • 4. खलील अहमद (CSK) – 6 विकेट
  • 5. शार्दुल ठाकुर (LSG) – 6 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Kalpesh Kalal
Kalpesh Kalal

A cricket player and fan turned writer, Kalpesh Kalal has been writing about cricket since 2017. He belongs to Banswara, Rajasthan, and has been writing articles on cricket since the beginning. He has occasionally covered articles on other sports.