IPL 2025: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, 25वें मैच के बाद, CSK vs KKR

आईपीएल 2025 के 25वें मैच में KKR ने CSK को आठ विकेट से रौंदा।
आईपीएल 2025 (IPL 2025) में हर दिन एक से बढ़कर एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस सीजन 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का हाल बेहाल नजर आ रहा है। शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने ही घर में 8 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। केकेआर के लिए ऑलराउंडर सुनील नरेन ने इस मैच में (3 विकेट और 44 रन) कमाल का प्रदर्शन किया।
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) के बीच मैच खेला गया। इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर सीएसके को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। लेकिन यहां चेन्नई पूरी तरह से फुस्स रही और 20 ओवर में 9 विकेट पर 103 रन ही बना सकी। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 10.1 ओवर में 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य को हासिल कर 59 गेंद बाकी रहते मैच को अपने नाम किया।
IPL 2025 पॉइंट्स टेबल:

कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स पर 59 गेंद रहते धमाकेदार जीत के दम पर पॉइंट्स टेबल में जबरदस्त छलांग लगाई है। इस जीत के साथ ही वो सीधे तीसरे नंबर पर आ पहुंची है। कोलकाता के 6 मैच में 6 अंक हो गए हैं।
वहीं जब गुजरात टाइटंस की बात करें तो वो 5 मैच में 8 अंक लेकर पहले पायदान पर है। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 मैच में 8 अंक के साथ दूसरे पर है। चौथे स्थान पर आरसीबी की टीम मौजूद है, उनके 5 मैच में 6 अंक हैं।
IPL 2025: सबसे ज्याद रन (ऑरेंज कैप)
आईपीएल 2025 के 25वें मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में लखनऊ सुपरजायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन 5 मैच में 288 रन के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन का नाम है, उन्होंने 5 मैच में 273 रन बनाए हैं।
वहीं तीसरे स्थान पर लखनऊ के मिचेल मार्श का नंबर आता है, वो 5 मैच में 265 रन बना चुके हैं। उनके बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे 5 मैच में 204 और गुजरात के जोस बटलर 5 मैच में 202 रन बनाकर चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज:
- 1. निकोलस पूरन (LSG)- 288 रन
- 2. साई सुदर्शन (GT)- 273 रन
- 3. मिचेल मार्श (LSG)- 265 रन
- 4. अजिंक्य रहाणे (KKR)- 204 रन
- 5. जोस बटलर (GT)- 202 रन
IPL 2025: सबसे ज्यादा विकेट (पर्पल कैप)
25वें मैच के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चेन्नई सुपर किंग्स के फिरकी गेंदबाज नूर अहमद अभी भी नंबर 1 पर हैं, उन्होंने 6 मैच में 12 विकेट हासिल किए हैं। इसके बाद गुजरात टाइटंस के स्पिन गेंदबाज साई किशोर 5 मैच में 10 विकेट लेकर दूसरे और तीसरे पर गुजरात के ही मोहम्मद सिराज 5 मैच में 10 विकेट लेकर मौजूद हैं।
वहीं चौथे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं, उन्होंने 5 मैच में 10 विकेट अपने नाम किए हैं। तो इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद हैं, वो 6 मैच में 10 विकेट ले चुके हैं।
IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज:
- 1. नूर अहमद (CSK)- 12 विकेट
- 2. साई किशोर (GT)- 10 विकेट
- 3. मोहम्मद सिराज (GT)- 10 विकेट
- 4. हार्दिक पांड्या (MI)- 10 विकेट
- 5. खलील अहमद (CSK)- 10 विकेट
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के लिए भारत को करने होंगे ये तीन बड़े बदलाव
- ICC और JioStar का रिश्ता कायम, चार साल के लिए क्रिकेट फैंस की टेंशन हुई खत्म
- IPL 2026: टॉप पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जो ऑक्शन का होंगे हिस्सा
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, दूसरा टी20 मैच
- पटना पाइरेट्स ने कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव, PKL 13 से पहले प्रशांत राय को किया बाहर
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट