Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2025: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, 13वें मैच के बाद, LSG vs PBKS

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :April 1, 2025 at 11:43 PM
Modified at :April 1, 2025 at 11:43 PM
IPL 2025: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, 13वें मैच के बाद, LSG vs PBKS

आईपीएल 2025 के 13वें मैच में PBKS ने LSG को आठ विकेट से हराया।

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में अब रोमांच अपने शबाब पर पहुंच रहा है। जहां मंगलवार को इस सीजन का 13वां मैच लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स (LSG  vs PBKS) के बीच खेला गया। लखनऊ सुपरजायंट्स को उनके ही घर में पंजाब किंग्स ने बड़े अदब से हराया और इस सीजन की दूसरी जीत हासिल की। पंजाब किंग्स ने इस मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट की जबरदस्त जीत दर्ज की।

लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को इस सीजन का पहला मैच खेला गया। जहां मेहमान टीम पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला किया। यहां लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बैटिंग करते गुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा रन (44 रन) बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह (34 गेंद 69 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (30 गेंद 52*) रन की पारियों की मदद से 16.2 ओवर में ही 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

IPL 2025 पॉइंट्स टेबल:

IPL 2025 points table

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स अलग ही लय में दिख रही है। जहां पहले मैच को जीतने के बाद दूसरे मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को जबरदस्त अंदाज में मात देकर पॉइंट्स टेबल में 5वें से सीधे दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं लखनऊ 3 मैच में 1 जीत के साथ अब तीसरे से छठे पर खिसक गई है। वहीं आरसीबी अभी भी टॉप पर कायम हैं। तो वहीं तीसरे स्थान पर 2 मैच में 4 अंक के साथ दिल्ली कैपिटल्स और चौथे पर 2 मैच में 2 अंक लेकर गुजरात टाइटंस मौजूद हैं।

IPL 2025: सबसे ज्याद रन (ऑरेंज कैप)

आईपीएल के 18वें सीजन में लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए इस मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में फेरबदल देखने को मिला है। जहां लखनऊ सुपरजायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन 3 मैच में 189 रन बना चुके हैं। इसके बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 2 मैच में 149 रन कर चुके हैं।

तीसरे पर साई सुदर्शन हैं उनके नाम 2 मैच में 137 रन तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड चौथे पर 136 रन के साथ मौजूद है। टॉप-5 में पांचवें नंबर पर LSG के बल्लेबाज मिचेल मार्श हैं। उनके नाम 3 मैच में 124 रन हैं।

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज:

  • 1. निकोलस पूरन (LSG) – 189 रन
  • 2. श्रेयस अय्यर (PBKS) – 149 रन
  • 3. साई सुदर्शन (GT) – 137 रन
  • 4. ट्रेविस हेड (SRH) – 136 रन
  • 5. मिचेल मार्श (LSG) – 124 रन

IPL 2025: सबसे ज्यादा विकेट (पर्पल कैप)

लखनऊ और पंजाब के बीच मंगलवार के मैच के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में कुछ बदलाव नहीं हो सका। जहां चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद 3 मैच में 9 विकेट लेकर पहले पायदान पर डटे हुए हैं। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2 मैच में 8 विकेट के साथ अपना स्थान बनाया है।

वहीं इसके बाद तीसरे स्थान पर CSK के खलील अहमद हैं। उन्होंने 3 मैच में 6 विकेट हासिल किए हैं। इसके बाद लखनऊ के शार्दुल ठाकुर हैं वो 3 मैच में 6 विकेट ले चुके हैं। तो वहीं पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव 2 मैच में 5 विकेट लेकर मौजूद हैं।

IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज:

  • 1.  नूर अहमद (CSK) – 9 विकेट 
  • 2. मिचेल स्टार्क (DC) – 8 विकेट
  • 3. खलील अहमद (CSK) – 6 विकेट
  • 4. शार्दुल ठाकुर (LSG) – 6 विकेट
  • 5. कुलदीप यादव (DC) – 5 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Kalpesh Kalal
Kalpesh Kalal

A cricket player and fan turned writer, Kalpesh Kalal has been writing about cricket since 2017. He belongs to Banswara, Rajasthan, and has been writing articles on cricket since the beginning. He has occasionally covered articles on other sports.