Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2025: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, 27वें मैच के बाद, SRH vs PBKS

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :April 13, 2025 at 12:02 AM
Modified at :April 13, 2025 at 12:02 AM
IPL 2025: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, 27वें मैच के बाद, SRH vs PBKS

आईपीएल 2025 के 27वें मैच में SRH ने PBKS को आठ विकेट से हराया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का कारवां आगे की तरफ अग्रसर है। इसी बीच शनिवार को एक और डबल हेडर का जबरदस्त धमाका देखने को मिला। जहां दिन के पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया। जिसमें निकोलस पूरन (34 गेंद 61 रन) फिर से टीम की जीत के नायक रहे।

वहीं इसके बाद दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स (SRH vs PBKS) के बीच खेला गया। इस मैच में ऑरेंज आर्मी ने अपना असली रंग दिखाया और 8 विकेट से जीत हासिल की। उनकी इस जीत में अभिषेक शर्मा ने (55 गेंद 141 रन) तूफानी शतक लगाकार अहम योगदान दिया।

डबल हेडर में पहला मैच लखनऊ में लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। उन्होंने 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए दूसरे मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 245 रन का स्कोर खड़ा किया। लेकिन इस पहाड़ जैसे बड़े स्कोर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 गेंद बाकी रहते हुए ही 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

IPL 2025 पॉइंट्स टेबल:

IPL 2025: Points table, most runs, most wickets after match 27, SRH vs PBKS
IPL 2025: Points table after match 27, SRH vs PBKS

शनिवार के डबल हेडर मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में काफी बदलाव देखने को मिला है। जहां लखनऊ सुपरजायंट्स ने टॉप-4 में प्रवेश कर लिया है। तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 4 अंक के साथ 10वें से 8वें स्थान पर आ गई है। दिल्ली कैपिटल्स फिर से नंबर 1 पर आ गई है, उनके 8 अंक है। तो वहीं गुजरात टाइटंस के 8 अंक है और वो दूसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर केकेआर की टीम बनी हुई है, उनके नाम 6 अंक हैं।

IPL 2025: सबसे ज्याद रन (ऑरेंज कैप)

आईपीएल 2025 में शनिवार को खेले गए दोनों मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं हुआ है। निकोलस पूरन 6 मैच में 349 रन बनाकर टॉप पर कायम है। इसके बाद दूसरे स्थान पर साई सुदर्शन हैं, उन्होंने 6 मैच में 329 रन बनाए हैं।

इसके बाद तीसरे स्थान पर लखनऊ के मिचेल मार्श हैं वो 5 मैच में 265 रन बना चुके हैं। वहीं चौथे स्थान पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं, उन्होंने 5 मैच में 250 रन पूरे कर लिए हैं। इसके बाद GT के बल्लेबाज जोस बटलर हैं, उनके नाम 6 मैच में 218 रन है।

IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज:

  • 1. निकोलस पूरन (LSG)- 349 रन
  • 2. साई सुदर्शन (GT)- 329 रन
  • 3. मिचेल मार्श (LSG)- 265 रन  
  • 4. श्रेयस अय्यर (PBKS)- 250 रन
  • 5. जोस बटलर (GT)- 218 रन

IPL 2025: सबसे ज्यादा विकेट (पर्पल कैप)

आईपीएल के 18वें सीजन में 27 मैच के बाद मोस्ट विकेट टेकर की लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद 6 मैच में 12 विकेट लेकर सबसे ऊपर हैं। उनके बाद लखनऊ के शार्दुल ठाकुर दूसरे स्थान पर आ गए हैं, वह 6 मैच में 11 विकेट ले चुके हैं। इसके बाद तीसरे स्थान पर गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आ गए हैं, उन्होंने 6 मैच में 10 विकेट झटक लिए हैं।

चौथे नंबर पर गुजरात टाइटंस के ही साई किशोर 6 मैच में 10 विकेट लेकर मौजूद हैं। तो वहीं उनकी ही टीम के साथी खिलाड़ी मोहम्मद सिराज के भी 6 मैच में 10 विकेट हैं, जो टॉप-5 में बने हुए हैं।

IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज:

  • 1. नूर अहमद (CSK)- 12 विकेट 
  • 2. शार्दुल ठाकुर (LSG)- 11 विकेट
  • 3. प्रसिद्ध कृष्णा (GT)- 10 विकेट
  • 4. साई किशोर (GT)- 10 विकेट
  • 5. मोहम्मद सिराज (GT)- 10 विकेट

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram

Kalpesh Kalal
Kalpesh Kalal

A cricket player and fan turned writer, Kalpesh Kalal has been writing about cricket since 2017. He belongs to Banswara, Rajasthan, and has been writing articles on cricket since the beginning. He has occasionally covered articles on other sports.