Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026: टॉप पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जो ऑक्शन का होंगे हिस्सा

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 11, 2025 at 10:17 PM
Modified at :December 11, 2025 at 10:17 PM
IPL 2026: टॉप पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जो ऑक्शन का होंगे हिस्सा

इस बार का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबु धाबी में होगा।

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे फैंस के अंदर इसको लेकर उत्सुकता भी काफी बढ़ती जा रही है। कई सारे फैंस हैं जो आईपीएल ऑक्शन के बारे में हर एक जानकारी जुटाना चाहते हैं।

अगर हम आईपीएल की बात करें तो यहां पर युवा खिलाड़ियों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। यंग प्लेयर्स जिस टीम के पास होते हैं, उनका फ्यूचर सिक्योर होने की संभावना बढ़ जाती है। इसी वजह से हर साल ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों के लिए काफी महंगी बोली लगती है।

हालांकि, ऐसा नहीं है कि केवल युवा प्लेयर्स पर ही फ्रेंचाइजी ज्यादा भरोसा जताती हैं। कई सारे अनुभवी खिलाड़ियों को भी ऑक्शन के दौरान काफी पैसे मिलते हैं। इस बार भी आईपीएल ऑक्शन में कई सारे अनुभवी और उम्रदराज खिलाड़ी नजर आने वाले हैं।

तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन पांच उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो इस बार आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं।

5. ड्वेन प्रिटोरियस – 36 साल और 258 दिन

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस की उम्र 36 साल से ज्यादा है। वह इस बार आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं। प्रिटोरियस इससे पहले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। प्रिटोरियस ने आईपीएल 2026 के लिए अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रखा है।

प्रिटोरियस की अच्छी बात यह है कि वह गेंदबाजी के अलावा निचले क्रम में बेहतरीन बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। ड्वेन ने अपने छोटे से आईपीएल करियर में कुल मिलाकर 7 मैच खेले हैं। उन्होंने इस दौरान छह विकेट लिए हैं और 44 रन भी बनाए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि चेन्नई की टीम उनके लिए दोबारा बोली लगाती है या नहीं।

4. रिचर्ड ग्लीसन – 38 साल, 9 दिन

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन भी सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक हैं जो आईपीएल 2026 के ऑक्शन में नजर आएंगे। उनकी उम्र 38 साल से ज्यादा है। वह इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी सफल टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि इसके बावजूद ग्लीसन ने ऑक्शन के लिए अपनी बेस प्राइस केवल 75 लाख ही रखी है।

ग्लीसन आईपीएल के अलावा दुनिया की कई सारी टी20 लीग का हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी उनके लिए ऑक्शन में बोली लगा सकती हैं। ग्लीसन ने अपने करियर में अभी तक कुल मिलाकर 130 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें 149 विकेट चटका चुके हैं।

3. उमेश यादव – 38 साल, 47 दिन

Umesh Yadav, GT, IPL 2024
Umesh Yadav. (Image Source: Instagram)

उमेश यादव भारत के दिग्गज तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेला है और आईपीएल में भी कई सारी टीमों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अभी तक अपने आईपीएल करियर में कुल मिलाकर 119 विकेट चटकाए हैं। पिछले सीजन वह अनसोल्ड रहे थे। हालांकि, इस बार उन्होंने ऑक्शन के लिए अपना नाम दर्ज कराया है।

उन्होंने अपनी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए रखी है। उमेश 38 साल से ज्यादा के हो चुके हैं और इस ऑक्शन के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक होंगे। उमेश के अनुभव को देखते हुए कई सारी टीमें इस बार उनके लिए बोली लगा सकती हैं।

2. कर्ण शर्मा – 38 साल, 49 दिन

Karn Sharma RCB IPL
Karn Sharma. (Image Source: IPL)

कर्ण शर्मा भारत के बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में से एक रहे हैं। खासकर उनका आईपीएल का अनुभव काफी जबरदस्त है। वह अपने करियर में मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं।

पिछले 17 साल से कर्ण आईपीएल का हिस्सा हैं। उन्होंने 2009 में अपना डेब्यू किया था। वह अभी तक अपने आईपीएल करियर में कुल 83 विकेट चटका चुके हैं। आईपीएल 2026 के ऑक्शन के लिए कर्ण शर्मा ने अपना बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रखा है।

ऐसे में उनके बिकने की संभावना काफी ज्यादा है। उनकी उम्र भले ही 38 साल है लेकिन इसके बावजूद उनके लिए अच्छी-खासी बोली लग सकती है।

1. जलज सक्सेना – 38 साल, 361 दिन

जलज सक्सेना आईपीएल 2026 ऑक्शन के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। जलज सक्सेना को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन वो डोमेस्टिक के स्टार प्लेयर हैं। उनके पास रणजी ट्रॉफी में करीब दो दशक तक खेलने का अनुभव है।

अगर जलज के आईपीएल करियर की बात करें तो यह काफी छोटा रहा है। उन्होंने साल 2021 में पंजाब किंग्स के लिए मात्र एक मैच खेला था। आईपीएल में टीमों ने उनके ऊपर ज्यादा भरोसा नहीं जताया है।

अगर हम सक्सेना की बात करें तो उनके पास बीसीसीआई के लेवल-3 कोचिंग का सर्टिफिकेट भी है। वह रणजी ट्रॉफी में 6000 रन बनाने और 400 विकेट लेने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। इसके बावजूद आईपीएल में उनके लिए उतनी ज्यादा बोली नहीं लगती है। इस बार जलज ने ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस मात्र 40 लाख रुपए रखा है।

आईपीएल 2026 का ऑक्शन कब है?

आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबु धाबी में होगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.

Latest News
Advertisement