Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026 Auction: फ्री में कब, कहां और कैसे देंखे?

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :December 16, 2025 at 6:19 AM
Modified at :December 16, 2025 at 6:21 AM
IPL 2026 Auction: फ्री में कब, कहां और कैसे देंखे?

IPL 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबु धाबी में आयोजित होगा।

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन (IPL 2026 Auction) को लेकर फैंस और फ्रेंचाइजी दोनों में जबरदस्त उत्साह है। इस बार 10 टीमें अपने स्क्वॉड को मजबूत करने के लिए ऑक्शन टेबल पर आमने सामने होंगी। कुल 359 खिलाड़ियों को इस ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें 77 स्लॉट खाली हैं।

इस लिस्ट में 244 भारतीय और 115 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। खास बात यह है कि इनमें 230 अनकैप्ड भारतीय और 15 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी भी मौजूद हैं, जो आईपीएल के जरिए बड़ा मंच हासिल करना चाहते हैं।

सबसे ऊंचे बेस प्राइस में कौन से खिलाड़ी हैं?

आईपीएल 2026 ऑक्शन में 40 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ रुपये के सबसे ऊंचे बेस प्राइस में रखा है। इनमें भारतीय खिलाड़ियों में सिर्फ दो नाम शामिल हैं। ये खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई हैं। इन पर ऑक्शन के दौरान बड़ी बोली लगने की पूरी उम्मीद है।

किन टीमों के पास सबसे ज्यादा पैसा और स्लॉट?

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसों के साथ उतरेंगी। कोलकाता के पास 64.30 करोड़ रुपये बचे हैं, जबकि चेन्नई के पास 43.40 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं।

स्लॉट की बात करें तो नाइट राइडर्स के पास 13 और सनराइजर्स हैदराबाद के पास 10 स्लॉट खाली हैं। वहीं, सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के पास 9-9 स्लॉट मौजूद हैं।

ऑक्शन से पहले कितने खिलाड़ी हुए रिटेन?

आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें 49 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 21 खिलाड़ियों को पंजाब किंग्स ने अपने स्क्वॉड में बरकरार रखा है। इसके अलावा, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने 20-20 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

IPL 2026 का ऑक्शन कहां और कब होगा?

आईपीएल 2026 ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को किया जाएगा। यह ऑक्शन संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी स्थित एतिहाद एरीना में होगी। ऑक्शन की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से होगी।

IPL 2026 का ऑक्शन लाइव कहां और कैसे देखें?

फैंस आईपीएल 2026 ऑक्शन को टीवी और मोबाइल दोनों पर लाइव देख सकते हैं। इस ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जहां आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से ऑक्शन को देख पाएंगे।

वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। भारतीय दर्शक इन दोनों प्लेटफॉर्म्स के जरिए ऑक्शन की हर बोली और हर पल को लाइव देख सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement