IPL 2026 के पूरे शेड्यूल का हुआ ऐलान, 65 दिन में खेले जाएंगे 74 मुकाबले

IPL 2026 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें लीग स्टेज के 70 मुकाबले शामिल हैं।
बीसीसीआई ने आखिरकार आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लीग स्टेज मैचों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार भी टूर्नामेंट का फॉर्मेट पिछले सीजन जैसा ही रखा गया है। इससे पहले सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया था, लेकिन अब लीग स्टेज के सभी मुकाबलों की तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है।
पिछले सीजन की तरह इस बार भी लीग स्टेज में कुल 70 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि पूरे सीजन में मैचों की संख्या 74 होगी। हालांकि, प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है, जिससे फैंस को उसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
84 मैच वाली खबरों पर लगा विराम
IPL 2026 को लेकर पहले कई रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं, जिनमें कहा जा रहा था कि इस सीजन कुल 84 मैच खेले जाएंगे और लीग स्टेज में ही 80 मुकाबले होंगे।
लेकिन अब BCCI ने 70 लीग मैचों का शेड्यूल जारी कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। इससे साफ हो गया है कि इस सीजन का फॉर्मेट पिछले साल जैसा ही रहेगा और कोई बड़ा विस्तार नहीं किया गया है।
आईपीएल 2026 में खेले जाएंगे 12 डबल हेडर मुकाबले
ताजा शेड्यूल के अनुसार आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में इस बार कुल 12 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच दोपहर 03:30 बजे से और दूसरा मैच शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि, इस सीजन 04 अप्रैल (शनिवार) को पहला और 24 मई (रविवार) को आखिरी बार डबल हेडर रहेगा।
कब और कहां से होगी आईपीएल 2026 की शुरुआत
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को बेंगलुरु में खेला जाएगा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी।
इसके अलावा, लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 24 मई को कोलकाता में खेला जाएगा, जहां तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स एक-दूसरे से भिड़ेंगी।
आईपीएल 2026 के लीग मैचों का पूरा शेड्यूल-
28 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे से
29 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई, शाम 07:30 बजे से
30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, गुवाहाटी, शाम 07:30 बजे से
31 मार्च: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, न्यू चंडीगढ़, शाम 07:30 बजे से
01 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ, शाम 07:30 बजे से
02 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता, शाम 07:30 बजे से
03 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई, शाम 07:30 बजे से
04 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली, दोपहर 03:30 बजे से
04 अप्रैल: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, अहमदाबाद, शाम 07:30 बजे से
05 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, हैदराबाद, दोपहर 03:30 बजे से
05 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे से
06 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, कोलकाता, शाम 07:30 बजे से
07 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, गुवाहाटी, शाम 07:30 बजे से
08 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली, शाम 07:30 बजे से
09 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता, शाम 07:30 बजे से
10 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुवाहाटी, शाम 07:30 बजे से
11 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, न्यू चंडीगढ़, दोपहर 03:30 बजे से
11 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई, शाम 07:30 बजे से
12 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस, लखनऊ, दोपहर 03:30 बजे से
12 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई, शाम 07:30 बजे से
13 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे से
14 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई, शाम 07:30 बजे से
15 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे से
16 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई, शाम 07:30 बजे से
17 अप्रैल: गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अहमदाबाद, शाम 07:30 बजे से
18 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु, दोपहर 03:30 बजे से
18 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे से
19 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता, दोपहर 03:30 बजे से
19 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, न्यू चंडीगढ़, शाम 07:30 बजे से
20 अप्रैल: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद, शाम 07:30 बजे से
21 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे से
22 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ, शाम 07:30 बजे से
23 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई, शाम 07:30 बजे से
24 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे से
25 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स, दिल्ली, दोपहर 03:30 बजे से
25 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जयपुर, शाम 07:30 बजे से
26 अप्रैल: गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद, दोपहर 03:30 बजे से
26 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ, शाम 07:30 बजे से
27 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली, शाम 07:30 बजे से
28 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, न्यू चंडीगढ़, शाम 07:30 बजे से
29 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई, शाम 07:30 बजे से
30 अप्रैल: गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, अहमदाबाद, शाम 07:30 बजे से
01 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर, शाम 07:30 बजे से
02 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, चेन्नई, शाम 07:30 बजे से
03 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद, दोपहर 03:30 बजे से
03 मई: गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स, अहमदाबाद, शाम 07:30 बजे से
04 मई: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई, शाम 07:30 बजे से
05 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली, शाम 07:30 बजे से
06 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे से
07 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ, शाम 07:30 बजे से
08 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली, शाम 07:30 बजे से
09 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, जयपुर, शाम 07:30 बजे से
10 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई, दोपहर 03:30 बजे से
10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, रायपुर, शाम 07:30 बजे से
11 मई: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला, शाम 07:30 बजे से
12 मई: गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अहमदाबाद, शाम 07:30 बजे से
13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, रायपुर, शाम 07:30 बजे से
14 मई: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, धर्मशाला, शाम 07:30 बजे से
15 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ, शाम 07:30 बजे से
16 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस, कोलकाता, शाम 07:30 बजे से
17 मई: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, धर्मशाला, दोपहर 03:30 बजे से
17 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली, शाम 07:30 बजे से
18 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई, शाम 07:30 बजे से
19 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, जयपुर, शाम 07:30 बजे से
20 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस, कोलकाता, शाम 07:30 बजे से
21 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, चेन्नई, शाम 07:30 बजे से
22 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे से
23 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, लखनऊ, शाम 07:30 बजे से
24 मई: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई, दोपहर 03:30 बजे से
24 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता, शाम 07:30 बजे से
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.