Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल हुआ जारी, पहले मैच में RCB से भिड़ेगी SRH

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 11, 2026 at 7:10 PM
Modified at :March 11, 2026 at 7:11 PM
आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल हुआ जारी, पहले मैच में SRH से भिड़ेगी RCB

आईपीएल 2026 के पहले फेज के 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद सामने आए इस शेड्यूल में शुरुआती मुकाबलों की पूरी लिस्ट घोषित कर दी गई है। इस बार भी टूर्नामेंट की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले से होगी, जहाँ पहले मैच में उनका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2026

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी।

इसके बाद, दूसरे ही दिन टूर्नामेंट में बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जब मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स वानखेड़े स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

पहले फेज में ही होंगे कई बड़े मुकाबले

आईपीएल 2026 के पहले फेज के शेड्यूल में कई बड़े मुकाबले भी शामिल हैं। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स इस टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भी शुरुआती दिनों में ही हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला भी पहले फेज के बड़े मैचों में शामिल है।

अलग-अलग शहरों में होंगे मुकाबले

आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबले देश के अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद और गुवाहाटी जैसे शहर शामिल हैं। गुवाहाटी एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के कुछ घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि पंजाब किंग्स अपने शुरुआती मुकाबले मुल्लांपुर में खेलेगी।

आईपीएल 2026 के पहले फेज का पूरा शेड्यूल

28 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु

29 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई (वानखेड़े)

30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, गुवाहाटी

31 मार्च: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, मुल्लांपुर

1 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ

2 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता

3 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई

4 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली

4 अप्रैल: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, अहमदाबाद

5 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, हैदराबाद

5 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु

6 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, कोलकाता

7 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, गुवाहाटी

8 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली

9 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता

10 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुवाहाटी

11 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुल्लांपुर

11 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई

12 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस, लखनऊ

12 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई (वानखेड़े)

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.