IPL 2026: ट्रेड डील के जरिए एक से दूसरे टीम में जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL 2026 के ट्रेडिंग विंडो में कई बड़े खिलाड़ियों ने टीम बदली है।
आईपीएल 2026 (IPL 2026) की ट्रेडिंग विंडो 15 नवंबर तक खुली हुई है और इससे पहले कई बड़े खिलाड़ी अपनी टीमों से अलग होकर नई फ्रेंचाइजी से जुड़ चुके हैं। यह सीजन कई ऐतिहासिक ट्रेड डील्स का गवाह रहा है, जिनमें कई अनुभवी भारतीय खिलाड़ी और अहम विदेशी खिलाड़ी दोनों शामिल हैं।
इस सीजन संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा और शमी जैसे कई बड़े नाम ट्रेड के जरिए दूसरी टीमों में शामिल हुए, जो कि बेहद ही चौंकाने वाला रहा। यहां हम आपको इस सीजन हुई सभी ट्रेड डील्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
इन खिलाड़ियों ने IPL 2026 के ट्रेडिंग विंडो के जरिए बदली टीम-
1. संजू सैमसन – चेन्नई सुपर किंग्स

संजू सैमसन IPL 2026 की सबसे बड़ी ट्रेड खबर रहे, क्योंकि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स में 11 सीजन बिताने के बाद बदलाव की इच्छा जताई थी। उनकी रिलीज रिक्वेस्ट के बाद राजस्थान और चेन्नई ने आपस में बात की और अंततः सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स भेजने पर सहमति बनी।
यह डील पूरी तरह एक्सचेंज आधारित रही, जिसमें चेन्नई ने रविंद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान भेजा। सैमसन अब महेंद्र सिंह धोनी की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सीएसके का भविष्य बन सकते हैं, जहाँ उन्हें आने वाले सीजन में कप्तानी भी दी जा सकती है।
2. रविंद्र जडेजा – राजस्थान रॉयल्स

रविंद्र जडेजा CSK के लिए कई सालों तक मैच-विनर रहे और टीम को कई खिताब जिताने में बड़ा योगदान दिया, लेकिन IPL 2026 से पहले चेन्नई ने उन्हें राजस्थान रॉयल्स को ट्रेड कर दिया।
यह कदम दोनों टीमों के लिए रणनीतिक महत्व रखता है, क्योंकि जडेजा वह खिलाड़ी हैं, जिन्होंने IPL की शुरुआत में राजस्थान की ओर से खेला था। उसी के बाद उन पर एक साल का बैन भी लगा था। अब वह दोबारा RR में लौटने के बाद वह टीम के ऑलराउंडर कॉम्बिनेशन को और मजबूत बनाएंगे।
3. सैम करन – राजस्थान रॉयल्स
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन भी उसी मेगा ट्रेड का हिस्सा रहे, जिसमें संजू सैमसन को CSK भेजा गया। करन 2025 में चेन्नई के लिए गेंदबाजी में फ्लॉप रहे थे और उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला था। इसलिए CSK ने उन्हें इस बड़े एक्सचेंज में शामिल किया। राजस्थान में उनकी भूमिका अधिक स्पष्ट और आक्रामक मानी जा रही है, जहां उन्हें फिनिशर तथा डेथ ओवर बॉलर दोनों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
4. शार्दुल ठाकुर – मुंबई इंडियंस
शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑल-कैश डील में मुंबई इंडियंस को ट्रेड किया, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये रही। शार्दुल ने 2025 में लखनऊ के ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था, लेकिन मुंबई ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया।
बता दें कि, यह ठाकुर के IPL करियर का तीसरा ट्रेड है। इससे पहले 2017 और 2023 में भी उन्हें ट्रेड किया जा चुका है। मुंबई में वापसी उनके लिए घर लौटने जैसा है, क्योंकि वह 2010 से 2012 तक MI के सपोर्ट बॉलर थे।
5. शेरफेन रदरफोर्ड – मुंबई इंडियंस
गुजरात टाइटंस ने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को 2.6 करोड़ रुपये की ऑल-कैश डील में मुंबई इंडियंस को ट्रेड किया। रदरफोर्ड ने 2025 सीजन में गुजरात के लिए 157 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे और मुंबई उनका उपयोग मिडिल ऑर्डर के पॉवर-हिटर के रूप में करना चाहती है।
6. अर्जुन तेंदुलकर – लखनऊ सुपर जायंट्स
मुंबई इंडियंस ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स को ट्रेड किया। यह डील 30 लाख रुपये में पूरी हुई। अर्जुन को MI में ज्यादा मौके नहीं मिल पाए थे, लेकिन LSG में उन्हें नियमित खेलने का अवसर मिलने की उम्मीद है, क्योंकि टीम के कई भारतीय तेज गेंदबाज इस समय चोटिल हैं।
7. मोहम्मद शमी – लखनऊ सुपर जायंट्स

सनराइजर्स हैदराबाद ने मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 करोड़ रुपये की ऑल-कैश डील में ट्रेड करने पर सहमति जताई है। हालांकि, खिलाड़ी की अंतिम सहमति और कागजी कार्यवाही 15 नवंबर से पहले पूरी होनी बाकी है।
बता दें कि, शमी का आईपीएल 2025 सीजन काफी कमजोर रहा था, जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद को कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने 14 मैचों में 11.23 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए सिर्फ 6 विकेट हासिल किए थे।
यह ट्रेड डील पूरी होने के बाद वह अब LSG में वह फिर से टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण के साथ काम करेंगे, जहाँ उनका प्रदर्शन और भी निखरकर आ सकता है।
8. मयंक मार्कंडे – मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स ने भारतीय स्पिनर मयंक मार्कंडे को 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस को ट्रेड किया। यह डील MI के लिए रणनीतिक रूप से काफी फायदेमंद मानी जा रही है, क्योंकि मार्कंडे अपने शुरूआती सीजन में भी इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं और अक्सर बीच के ओवरों में विकेट दिलाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी वापसी से मुंबई अपनी स्पिन डेप्थ को और मजबूत कर सकती है।
9. नीतिश राणा – दिल्ली कैपिटल्स
राजस्थान रॉयल्स ने नीतिश राणा को 4.2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स को ट्रेड किया। यह बदलाव राणा के लिए भी सकारात्मक हो सकता है, क्योंकि दिल्ली की बैटिंग स्टाइल उन्हें वह आजादी दे सकती है, जिसकी उन्हें अपने आक्रामक खेल के लिए जरूरत है। DC उन्हें नंबर चार पर एक अनुभवी और स्थिर विकल्प के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है, जिससे टीम का मिडिल ऑर्डर और मजबूत हो सकता है।
10. डोनोवन फरेरा – राजस्थान रॉयल्स
दिल्ली कैपिटल्स ने दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा को 1 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स को ट्रेड किया। RR फरेरा को एक बैकअप फिनिशर और पार्ट-टाइम विकेटकीपर के रूप में देख रही है। उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी और डेथ ओवर्स में मैच खत्म करने की क्षमता उन्हें राजस्थान के मिडिल ऑर्डर में एक प्रभावी विकल्प बना सकती है।
आईपीएल 2026 का ऑक्शन कब होगा?
आईपीएल 2026 का ऑक्शन 15-16 दिसंबर को होगा।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- IPL 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- IPL 2026 ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले पांच खिलाड़ी
- IPL 2026 Auction: फ्री में कब, कहां और कैसे देंखे?
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, तीसरा टी20 मैच
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के लिए भारत को करने होंगे ये तीन बड़े बदलाव