Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

इस तारीख को होगा आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान, BCCI सचिव ने दिया बड़ा बयान

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 10, 2026 at 6:20 PM
Modified at :March 10, 2026 at 6:20 PM
कब होगी आईपीएल 2026 की शुरुआत? नई तारीख का हुआ ऐलान

आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने बड़ा अपडेट दिया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें आईपीएल पर टिक गई हैं। इसी बीच आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

मंगलवार को बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बोर्ड जल्द ही आगामी सीजन के शुरुआती मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर सकता है।

इस तारीख तक जारी हो सकता है आईपीएल 2026 का शेड्यूल

RCB, Royal Challengers Bengaluru, IPL 2025 win, IPL 2026
RCB celebrate after winning IPL 2025. (Image Source: BCCI)

देवाजीत सैकिया के अनुसार, बीसीसीआई अगले कुछ दिनों में आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम घोषित कर सकता है।

उन्होंने कहा, “हम कुछ राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों को ध्यान में रखते हुए अगले दो या तीन दिनों में आईपीएल के पहले 20 दिनों का शेड्यूल जारी करेंगे। इसके बाद टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों का कार्यक्रम भी घोषित किया जाएगा।”

चुनावों की वजह से लिया गया यह फैसला

दरअसल, इस साल आईपीएल के दौरान असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसीलिए, बीसीसीआई चुनाव आयोग से इलेक्शन शेड्यूल जारी करने का इंतजार कर रही है।

इसी के चलते सुरक्षा और लॉजिस्टिक को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने शेड्यूल को अलग-अलग चरणों में जारी करने का फैसला किया है। एक बार जब इलेक्शन का शेड्यूल जारी हो जाएगा, तो उसके बाद बीसीसीआई की ओर से बाकी बचे हुए मैचों का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।

28 मार्च से शुरु होगा आईपीएल 2026 का एक्शन

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। बता दें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल वाले दिन खुद ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने इस तारीख की घोषणा की थी। ऐसे में अब फैंस को बस आगामी सीजन के शेड्यूल का इंतजार है।

इस मैदान पर खेला जा सकता है फाइनल मुकाबला

रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा सकता है। यही मैदान दो प्लेऑफ मुकाबलों की भी मेजबानी कर सकता है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.