Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 18, 2025 at 9:47 PM
Modified at :December 18, 2025 at 9:47 PM
IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

आईपीएल ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों का जलवा हमेशा देखने को मिला है।

आईपीएल (IPL) ऑक्शन के दौरान हर साल विदेशी खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा निगाह रहती है। ऑक्शन से पहले ज्यादातर बड़े नाम वाले भारतीय प्लेयर्स को रिटेन कर लिया जाता है। ऐसे में ऑक्शन के दौरान विदेशी खिलाड़ी ही रहते हैं जिनकी चर्चा काफी होती है। इनके लिए ऑक्शन में जमकर बोली भी लगती है।

IPL ऑक्शन में अब तक कई सारे विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा है। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस समेत कई दिग्गज इस लिस्ट का हिस्सा हैं। IPL 2026 के ऑक्शन के दौरान भी विदेशी खिलाड़ियों के लिए जमकर बोली लगी। तो चलिए यहां हम आपको IPL इतिहास के टॉप 5 सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

5. मथीशा पथिराना – 18 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स, 2026)

Matheesha Pathirana, CSK, IPL 2024
Matheesha Pathirana. (Image Source: BCCI)

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना आईपीएल इतिहास के पांचवें सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें आईपीएल 2026 के ऑक्शन के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ में खरीदा। पथिराना इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे और उनके लिए काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

उन्होंने ओवरऑल अभी तक 32 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 47 विकेट अपने नाम किए हैं। पिछले सीजन उन्होंने 12 मैचों में 13 विकेट चटकाए थे। सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया था और अब वो आईपीएल 2026 में कोलकाता की तरफ से खेलते नजर आएंगे।

4. सैम करन – 18 करोड़, 50 लाख (पंजाब किंग्स, 2023)

Sam Curran PBKS IPL 2024
Sam Curran. (Image Source: IPL)

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन के लिए पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 के ऑक्शन के दौरान जबरदस्त बोली लगाई थी। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 18 करोड़ 50 लाख की रकम में खरीदा था। उन्होंने उस सीजन 14 मैच खेले थे और इस दौरान 276 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी में भी 10 विकेट लिए थे।

सैम करन ने ओवरऑल अभी तक 64 मैच आईपीएल में खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 136 की स्ट्राइक रेट से 997 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी में 59 विकेट अपने नाम किए हैं। सैम करन एक जबरदस्त ऑलराउंडर हैं और इसी वजह से उनकी आईपीएल में काफी डिमांड रहती है।

3. पैट कमिंस – 20 करोड़, 50 लाख (सनराइजर्स हैदराबाद, 2024)

Pat Cummins, SRH, IPL 2025
Pat Cummins. Image-BCCI

आईपीएल 2024 के दौरान मेगा ऑक्शन हुआ था और इस दौरान कई विदेशी खिलाड़ियों के ऊपर जमकर पैसा बरसा था। इसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस भी थे। कमिंस ने अपनी कप्तानी में 2023 का वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया को भारत में जिताया था।

इसी वजह से आईपीएल में उनकी डिमांड काफी बढ़ गई थी। ऐसे में जब वो ऑक्शन में आए तो उन्हें खरीदने के लिए जबरदस्त बिडिंग वार देखने को मिला। आखिर में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी और 20 करोड़ और 50 लाख की रकम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को अपने पाले में किया।

पैट ने सनराइजर्स की कप्तानी भी की और आईपीएल 2026 में भी वो टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। कमिंस ने 2014 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था और अभी तक वह कुल 72 मैचों में 79 विकेट चटका चुके हैं। जबकि 612 रन भी बनाए हैं।

2. मिचेल स्टार्क – 24 करोड़, 75 लाख (कोलकाता नाइट राइडर्स, 2024)

Mitchell Starc, DC, IPL 2025
Mitchell Starc. (Image Source: BCCI)

मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। उन्हें आईपीएल 2024 के मेगा ऑक्शन के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़, 75 लाख की रकम में खरीदा था। स्टार्क ने इस फैसले को सही भी साबित किया था। उन्होंने 14 मैचों में 17 विकेट चटकाए थे और केकेआर को ट्रॉफी जिताने में अपनी अहम भूमिका अदा की थी।

हालांकि, ज्यादा रकम होने की वजह से अगले ही सीजन स्टार्क को रिलीज भी कर दिया गया, जिसके बाद वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने। मिचेल स्टार्क ने आईपीएल में अभी तक कुल मिलाकर 52 मैच खेले हैं जिसमें 65 विकेट चटकाए हैं।

1. कैमरन ग्रीन – 25 करोड़, 20 लाख (कोलकाता नाइट राइडर्स, 2026)

Cameron Green
Cameron Green. (Image-Cricket Australia)

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उनके लिए आईपीएल 2026 के ऑक्शन में जमकर बोली लगी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरन ग्रीन को 25 करोड़, 20 लाख की रकम में खरीदा। इससे पहले किसी भी विदेशी खिलाड़ी के लिए 25 करोड़ की बोली नहीं लगी थी।

ग्रीन इससे पहले आरसीबी और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। अब वह कोलकाता का हिस्सा हैं। कैमरन ग्रीन की खासियत यह है कि वो गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दे सकते हैं। इसी वजह से नीलामी के दौरान उनके लिए जमकर बोली लगी। ग्रीन ने अपने आईपीएल करियर में अभी तक 29 मैच खेले हैं और इस दौरान 707 रन बनाने के अलावा 16 विकेट भी चटकाए हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.

Advertisement