IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

इस सीजन दो युवा अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए जमकर बोली लगी है।
आईपीएल 2026 (IPL) का ऑक्शन समाप्त हो चुका है। इस बार मिनी ऑक्शन था लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों के लिए जमकर बोली लगी।
कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने और उनके लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25 करोड़ से ज्यादा की बोली लगाई। उनके अलावा भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों का भी ऑक्शन में जलवा रहा। कई सारे अनकैप्ड प्लेयर्स की किस्मत इस ऑक्शन के दौरान चमकी।
आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कई सारे अनकैप्ड खिलाड़ी मालामाल हो गए। प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने काफी महंगे दाम में खरीदा और इन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी बनाया। तो चलिए हम आपको आईपीएल इतिहास के 5 सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।
5. शाहरुख खान – 9 करोड़ (पंजाब किंग्स, 2022)

शाहरुख खान ने डोमेस्टिक क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कई धुआंधार पारियां खेली थी और लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर हो गए थे। उन्हें भारत का किरोन पोलार्ड भी कहा जाने लगा था। इसी वजह से आईपीएल 2022 के ऑक्शन के दौरान उनके लिए जमकर बोली लगी।
पंजाब किंग्स ने उन्हें उस सीजन 9 करोड़ की भारी-भरकम रकम में खरीदा था। हालांकि आईपीएल में शाहरुख खान उस तरह का परफॉर्मेंस नहीं दे पाए थे। जिसके बाद पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया था।
4. कृष्णप्पा गौतम – 9.25 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स, 2021)
कृष्णप्पा गौतम एक जबरदस्त ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वो गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों ही डिपार्टमेंट में माहिर हैं। इसी वजह से आईपीएल 2021 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके लिए काफी महंगी बोली लगाई थी और उन्हें 9.25 करोड़ में खरीदा था। उस वक्त वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए थे।
अगर कृष्णप्पा गौतम के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने ओवरऑल 36 मैच खेले हैं और इस दौरान 166 की स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं। इसके अलावा 13 विकेट भी उनके नाम दर्ज है।
3. आवेश खान – 10 करोड़ (लखनऊ सुपर जायंट्स, 2022)

मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज आवेश खान के लिए आईपीएल 2022 के ऑक्शन के दौरान काफी भारी-भरकम बोली लगी थी। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 करोड़ की रकम में खरीदा था और IPL इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी बनाया था।
आवेश को डेथ ओवर्स में उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। उन्होंने ओवरऑल अपने करियर में अभी तक 75 मैचों में 87 विकेट चटकाए हैं। इस समय वह लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा हैं और आगामी सीजन में एक बार फिर उनके परफॉर्मेंस के ऊपर हर किसी की निगाह होगी।
2. कार्तिक शर्मा – 14 करोड़, 20 लाख (चेन्नई सुपर किंग्स, 2025)
विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के लिए आईपीएल 2026 के ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने खजाना खोल दिया। कार्तिक शर्मा ने अपने करियर में अभी तक कुल मिलाकर 12 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने इस दौरान 162 की स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं। कार्तिक शर्मा लोअर ऑर्डर में विस्फोटक पारियां खेल सकते हैं।
19 साल के कार्तिक शर्मा ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। उनके पिता खुद एक क्रिकेटर थे लेकिन चोट की वजह से उनका करियर लंबा नहीं चल पाया था। ऐसे में अपने बेटे के जरिए उन्होंने अपना सपना पूरा करने को सोचा।
1. प्रशांत वीर – 14 करोड़, 20 लाख (चेन्नई सुपर किंग्स, 2025)
यूपी के अमेठी के रहने वाले प्रशांत वीर अब संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख थी लेकिन उन्हें खरीदने के लिए आईपीएल ऑक्शन के दौरान जमकर बोली लगी। कई सारी टीमों ने उनके लिए बिडिंग की। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मन बनाकर आई थी कि उन्हें खरीदना ही है।
फ्रेंचाइजी ने उनका ट्रायल भी लिया था। ऐसे में उनके लिए 14 करोड़ 20 लाख की बोली लगाई और उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी बना दिया। प्रशांत वीर को रवींद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि वो भी जडेजा की ही तरह लेफ्ट ऑर्म स्पिन गेंदबाजी और लोअर ऑर्डर में धुआंधार बैटिंग कर सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.