Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026: भारत लौटने के बाद भी DC vs PBKS मैच में क्यों नहीं खेल रहे मिचेल स्टार्क? जानिए बड़ा कारण

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 25, 2026 at 5:21 PM
Modified at :April 25, 2026 at 5:21 PM
IPL 2026: भारत लौटने के बाद भी DC vs PBKS मैच में क्यों नहीं खेल रहे मिचेल स्टार्क? जानिए बड़ा कारण

(Courtesy : Getty Images)

मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2026 में अब तक कोई भी मैच नहीं खेला है।

आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और आज 25 अप्रैल को टूर्नामेंट का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (DC vs PBKS) के बीच खेला जा रहा है। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरू हुआ है।

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो पंजाब किंग्स इस सीजन में शानदार फॉर्म में है। पंजाब की टीम अंक तालिका में भी टॉप पर अपनी जगह बनाए हुए है, जबकि दिल्ली के लिए यह सीजन अभी तक मिला-जुला रहा है और वे अंक तालिका में अपनी स्थिति को सुधारने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि दिल्ली के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आज के मुकाबले में क्यों नहीं खेल रहे हैं?

DC vs PBKS मैच में क्यों नहीं खेल रहे मिचेल स्टार्क?

Mitchell Starc, DC, IPL 2025
Mitchell Starc. (Image Source: BCCI)

मिचेल स्टार्क लंबे समय से चोट से जूझ रहे थे, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन में एक बड़ी चिंता का विषय रहा। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही कंधे और कोहनी की चोट के कारण स्टार्क को मैदान से दूर रहना पड़ा। एक विश्व स्तरीय गेंदबाज के रूप में उनकी कमी दिल्ली की टीम को शुरुआती मैचों में साफ खली है।

टीम प्रबंधन ने शुरुआत से ही स्पष्ट कर दिया था कि स्टार्क की फिटनेस से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। क्योंकि आने वाले बड़े मैचों के लिए उनका पूर्ण रूप से फिट होना आवश्यक है। इसी चोट के कारण वह टूर्नामेंट के शुरुआती हिस्से में पूरी तरह से अनुपलब्ध थे।

भारत आने के बाद भी क्यों नहीं खेल रहे हैं स्टार्क?

बता दें, हाल ही में मिचेल स्टार्क भारत पहुंचे हैं और दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में शामिल हो गए हैं। इसके चलते फैंस को उम्मीद जगी थी कि आज के मैच में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। हालांकि, आज के मैच में उन्हें मौका नहीं मिला। इसके पीछे का मुख्य कारण वर्कलोड मैनेजमेंट और मैच फिटनेस है।

मैनेजमेंट और चिकित्सा टीम का मानना है कि, लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद स्टार्क को सीधे किसी मैच में उतारना जोखिम भरा हो सकता है, साथ ही वह लंबा सफर भी तय करके आ रहे हैं। स्टार्क को अपनी गेंदबाजी की लय वापस पाने के लिए नेट्स पर अभ्यास करना होगा। टीम के साथ तालमेल बिठाने के लिए कुछ और दिनों की आवश्यकता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, दिल्ली कैपिटल्स का लक्ष्य उन्हें 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए पूरी तरह तैयार करना है।

आज के मैच में स्टार्क को खिलाना जल्दबाजी होती, इसलिए उन्हें फिलहाल बाहर रखकर आराम देने का फैसला किया गया है। फैंस को उम्मीद है कि स्टार्क की वापसी, दिल्ली की गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देगी और वह जल्द ही अपनी धारदार गेंदबाजी से मैदान पर वापसी करेंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.