RCB vs LSG मैच में विराट कोहली क्यों खेल रहे हैं बतौर 'इम्पैक्ट प्लेयर'? यहां जानिए इसकी बड़ी वजह

(Courtesy : Getty Images)
आईपीएल में पहली बार विराट कोहली बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल रहे हैं।
आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB vs LSG) की टीमें आमने-सामने आईं, तो हर किसी की नजर विराट कोहली पर थी। लेकिन जब सिक्का उछला, तो मामला थोड़ा बदल गया।
आज के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रजत का मानना है कि शाम के वक्त ओस एक बड़ा फैक्टर हो सकती है, इसलिए लक्ष्य का पीछा करना यहां आसान होगा। वहीं, LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि वह भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे, लेकिन अब उनकी कोशिश एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की होगी।
विराट कोहली का ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ रोल: मजबूरी या रणनीति?

विराट कोहली का नाम शुरुआती प्लेइंग इलेवन में नहीं है, उन्हें ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ की लिस्ट में रखा गया है। इसके पीछे की असली वजह उनके एंकट की चोट है। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते वक्त उन्हें थोड़ा खिंचाव महसूस हुआ था, जिसके चलते वह फिल्डिंग करने भी नहीं आए थे।
इस मैच में मैनेजमेंट ने बड़ी समझदारी दिखाई है, क्योंकि RCB पहले गेंदबाजी कर रही है, तो विराट सीधे दूसरी इनिंग में ओपनिंग करने उतरेंगे। RCB की बल्लेबाजी के समय विराट बतौर ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर अंदर आएंगे। इससे विराट को पूरे 20 ओवर मैदान पर भागना नहीं पड़ेगा और उनके पैर को आराम मिलेगा।
मैनेजमेंट नहीं लेना चाहता कोई रिस्क
विराट इस समय जिस जबरदस्त फॉर्म में हैं, RCB उन्हें खोने का खतरा मोल नहीं ले सकती। टीम का प्लान साफ है कि विराट से सिर्फ बल्लेबाजी कराओ और चोट को बढ़ने से रोको। फैंस के लिए राहत की बात यही है कि विराट बल्लेबाजी करेंगे और ओपनिंग में अपना जलवा दिखाएंगे। बस फील्डिंग के वक्त वह डगआउट में बैठकर टीम का हौसला बढ़ाते नजर आएंगे।
अब देखना ये है कि लखनऊ के गेंदबाज इस ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ रणनीति का सामना कैसे करते हैं और क्या विराट एक बार फिर चिन्नास्वामी में रनों की बरसात कर पाएंगे!
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.