Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

Roman Reigns और Seth Rollins वापसी के बाद बनेंगे कट्टर दुश्मन? WWE ने पुराने दोस्तों के लिए बनाई खास योजना

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :April 14, 2024 at 8:19 PM
Modified at :April 14, 2024 at 8:19 PM
Roman Reigns और Seth Rollins वापसी के बाद बनेंगे कट्टर दुश्मन? WWE ने पुराने दोस्तों के लिए बनाई खास योजना

इन दोनों ही सुपरस्टार्स ने WWE मेन रोस्टर में अपने करियर की शुरूआत एकसाथ की थी।

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस (Roman Reigns vs Seth Rollins) का WWE में लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने द शील्ड के मेंबर्स के रूप में मेन रोस्टर डेब्यू किया था, टैग टीम चैंपियनशिप के रूप में पहला टाइटल भी एकसाथ जीता था। 2 साल बाद रॉलिंस ने रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज को धोखा देकर द शील्ड का अंत कर दिया था और यहां से उनके सिंगल्स सुपरस्टार बनने के सफर की शुरुआत हुई। रॉलिंस की पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत भी तब आई जब उन्होंने WrestleMania 31 में Money in the Bank ब्रीफकेस कैश इन कर रेंस को पिन किया था।

दोनों WWE में कई बार एक-दूसरे के दुश्मन बन चुके हैं, कई बार साथ भी आ चुके हैं। Royal Rumble 2022 में एक बार फिर रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस मैच हुआ, जिसमें रॉलिंस ने डिसक्वालीफिकेशन से जीत दर्ज की थी। मगर अन्य स्टोरीलाइंस की वजह से रॉलिंस vs रेंस फ्यूड जारी नहीं रह सकी थी।

Roman Reigns के टाइटल रन के अंत में सैथ रॉलिंस की रही बड़ी भूमिका

WrestleMania 40 की रोमन रेंस vs कोडी रोड्स स्टोरीलाइन में सैथ रॉलिंस और द रॉक ने भी अहम योगदान दिया। एक तरफ ट्राइबल चीफ को द रॉक का साथ मिला, दूसरी ओर द अमेरिकन नाइटमेयर को सैथ रॉलिंस ने सपोर्ट दिया था। WrestleMania 40 नाइट 1 में रोमन रेंस-द रॉक vs कोडी रोड्स-सैथ रॉलिंस मैच में 44 मिनट से भी ज्यादा देर तक एक्शन देखने को मिला, जिसने दुनिया भर के फैंस का खूब मनोरंजन किया था। वहीं रॉलिंस पैर की चोट और कमर में दर्द से कराहते हुए ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हार गए थे।

रॉलिंस ने कमर और पैर में समस्या होने के बावजूद कोडी रोड्स vs रोमन रेंस मैच में दखल देकर सुनिश्चित किया कि ट्राइबल चीफ इस बार जीत दर्ज ना कर पाएं। 2014 में स्टील चेयर से अटैक करते हुए रॉलिंस ने द शील्ड मेंबर्स को धोखा दिया था, वहीं रेंस ने WrestleMania 40 नाइट 2 में उसी अंदाज में रॉलिंस पर स्टील चेयर से अटैक किया था।

सैथ रॉलिंस के साथ स्टोरी को फिनिश करना चाहते हैं रोमन रेंस

WrestleMania 40 से अगले SmackDown एपिसोड में ट्राइबल चीफ के वाइज़मैन, पॉल हेमन ने कहा था कि रोमन रेंस उस बात को भूले नहीं हैं जो सैथ रॉलिंस ने उनके साथ 10 साल पहले किया था। हेमन ने इसके अलावा WrestleMania 40 में रोमन रेंस की हार का जिम्मेदार भी सैथ रॉलिंस को ही ठहराया है। इसी बीच वाइज़मैन ने संकेत दिए कि रोमन रेंस भविष्य में सैथ रॉलिंस के साथ अपनी स्टोरी को फिनिश करना चाहते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Latest News
Advertisement