Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

आईएसएल-6 : होम ग्राउंड पर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड का सामना करेगा गोवा

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 8, 2020 at 1:22 AM
Modified at :January 8, 2020 at 3:10 AM
आईएसएल-6 : होम ग्राउंड पर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड का सामना करेगा गोवा

एफसी गोवा बुधवार को अपने होम ग्राउंड जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ होने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के मैच से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

मेजबान गोवा अगर आईएसएल के इस मैच को जीतने में सफल रहती है तो वह अंकतालिका में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लेगी। टीम इस समय 11 मैचों में छह जीत के साथ 21 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। [KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS] एफसी गोवा ने पिछले पांच मैचों में से लगातार चार मैच जीते थे, लेकिन पिछले मैच में मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू एफसी ने पिछले सप्ताह ही उसका विजयरथ रोक दिया था। गोवा की टीम आईएसएल में इस सीजन पहले गोल करने के बाद एक भी मैच नहीं हारी है और टीम को एक बार फिर से फेरान कोरोमिनास से काफी उम्मीदें होंगी, जो आठ मैचों में अब तक सात गोल कर चुके हैं। टीम सेट पीस बनाने में बेहतरीन रही है और उसने साथ ही ना कुछ स्थिति से भी 10 बार गेंद को नेट में डाला है। कोच सर्जियो लोबेरा ने कहा, ‘‘नॉर्थईस्ट एक बहुत अच्छी टीम है। अगर हम अपना शतप्रतिशत नहीं देते हैं तो मुझे लगता है कि यह मैच आसान नहीं होने वाला है।’’ दूसरी तरफ रोबर्ट जार्नी की नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी इस समय अंकतालिका में आठवें नंबर पर हैं। टीम के लिए गोल करना एक बड़ी समस्या रही है क्योंकि उसने अब तक केवल नौ ही गोल किए हैं। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के लिए अच्छी बात यह है कि उसके स्ट्राइकर एसामौह जियान अब तक चार गोल कर चुके हैं। लेकिन दूसरी तरफ से उन्हें सहयोग नहीं मिल पा रहा है। उरुग्वे के स्ट्राइकर फेडेरिको गालेगो के लौटने से नॉर्थईस्ट का आक्रमण मजबूत हुआ है। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड हालांकि गोवा के खिलाफ घर के बाहर अब तक एक भी मैच नहीं जीती है। लेकिन कोच जार्नी को उम्मीद है कि उनकी टीम इस मिथक को तोड़ सकती है और महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल कर सकती है। [KH_RELATED_NEWS title="Related News|आर्टिकल नीचे जारी है"][/KH_RELATED_NEWS] जार्नी ने कहा, ‘‘हमारे पास अभी नौ मैच बचे हैं, जिसमें हम जीत हासिल करने के लिए उतरेंगे। वे (गोवा) एक अच्छी टीम है लेकिन हमें विश्वास है कि हम भी उन्हीं की तरह ही मजबूत हैं। टीम का माहौल बहुत अच्छा है और हम इस मैच के लिए तैयार हैं।’’ नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को पिछले पांच मैचों से एक भी जीत नसीब नहीं हुई है और ऐसे में टॉप-4 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए वह इस मैच में हर हाल में तीन अंक हासिल करना चाहेगी।
Tushaar
Tushaar

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.