Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

आईएसएल 2020 : नए साल में इन पांच मैचों पर होगी नजर

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 6, 2020 at 9:32 PM
Modified at :January 6, 2020 at 9:35 PM
आईएसएल 2020 : नए साल में इन पांच मैचों पर होगी नजर

टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में होंगे कुछ बेहतरीन मुकाबले

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का फर्स्ट हाफ खत्म हो चुका है, लेकिन फैन्स के लिए अभी लीग में काफी रोमांचक बाकी है। लीग की प्वॉइंट्स टेबल भी काफी ओपन है और काई टीमें प्लेऑफ में जगह बना सकती हैं। टॉप-4 में शामिल होने के लिए टीमें इस सीजन बाकी बचे मैचों में एक-दूसरे का कड़ा मुकाबला करेंगी और दर्शकों को भी कई बेहतरीन मैच देखने को मिलेंगे। चलिए नजर डालते हैं उन पांच मैचों पर जिनके बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। [KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS]

5. ओडिशा एफसी बनाम एफसी गोवा

आईएसएल में अपना पहला सीजन खेल रही ओडिशा एफसी ने अबतक लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है। प्वॉइंट्स टेबल में फिलहाल, छठे पादयान पर काबिज जोसफ गोम्बाउ की टीम की नजरें पूरी तरह से प्लेऑफ में जगह बनाने पर टिकी हुई है। ओडिशा 29 जनवरी को दमदार फॉर्म में चल रही एफसी गोवा से भिड़ेगी और यह मुकाबला उसके लिए बहुत मुश्किल होगा। गोवा ने इस सीजन अबतक केवल दो मैचों में हार झेली है। इस मैच में कुछ बेहतरीन इंडियन और विदेशी प्लेयर्स खेलेंगे और अन्य टीमों के फैन्स के लिए भी यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहेगा।

4. मुंबई सिटी एफसी बनाम जमशेदपुर एफसी

जॉर्ज कॉस्टा की मुंबई सिटी एफसी फिलहाल, प्वॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर मौजूद है और जमशेदुपर से उसके तीन प्वॉइंट ज्यादा हैं। हालांकि, मुंबई ने एक मैच ज्यादा भी खेला है। जमशेदुपर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में प्रवेश करना चाहेगी और इसी क्रम में छह फरवरी को उसका मैच मुंबई से होगा। [KH_ADWORDS type="4" align="center"][/KH_ADWORDS] एंटोनिया इरिओन्दो को उम्मीद होगी कि उनकी टीम नए साल में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करे और लीग में आगे बढ़े। लगातार अच्छा प्रदर्शन न कर पाना ही इस सीजन जमशेदुपर की सबसे बड़ी परेशानी रही है।

3. मुंबई सिटी एफसी बनाम बेंगलुरू एफसी

17 जनवरी को होने वाले इस मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन बेंगलुरू एफसी के डिफेंस और मुंबई सिटी एफसी के अटैक के ​बीच कड़ा मुकाबला होगा। मुंबई को एफसी गोवा और एटीके के​ खिलाफ अबतक कड़ी हार झेलनी पड़ी है और वह गोल खाने के मामले में केवल हैदराबाद एफसी से उपर है। दूसरी ओर, कैप्टन फैनटास्टिक सुनील छेत्री की टीम बेंगलुरू ने इस सीजन अबतक 13 गोल किए हैं, लेकिन केवल सात गोल खाए हैं। लीग में यह बेस्ट​ डिफेंसिव रिकॉर्ड है। यह मैच इसलिए भी अहम है क्योंकि लीग की टेबल अभी भी ओपन है और एक हार किसी भी टीम को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है। [KH_ADWORDS type="2" align="center"][/KH_ADWORDS]

2.एफसी गोवा बनाम मुंबई सिटी एफसी

गोवा ने इस सीजन अबतक बेहतरीन प्रदर्शन किया है और टीम के खेल को देखकर बिल्कुल भी ऐसा नहीं लग रहा कि उसके पास ज्यादातर यंग प्लेयर्स हैं। इस सीजन केवल दो हार के साथ गोवा टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है और लीग स्टेज के खत्म होने तक वह टॉप पर भी पहुंच सकती है। सर्जियो लोबेरा की टीम ने इस सीजन के पहले हाफ में मुंबई को उसी के घर में 4-2 से करारी शिकस्त दी थी। मुंबई ने उसके बाद से अपने प्रदर्शन में बेहद सुधार किया है जिसके कारण इन दोनों टीमों के बीच गोवा में होने वाले अगले मैच के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

1. एटीके बनाम एफसी गोवा

[KH_RELATED_NEWS title="Related News|आर्टिकल नीचे जारी है"][/KH_RELATED_NEWS] टेबल में पहले पायदान पर मौजूद दो बार की चैम्पियन एटीके और दूसरे स्थान पर काबिज एफसी गोवा के बीच 18 जनवरी को होने वाला मैच दमदार होगा। मैच कोलकाता में खेला जाएगा जो इसे और खास बनाता है। गोवा के लिए फेरान कोरोमिनास दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वहीं एटीके के दो विदेशी फॉरवर्ड रॉय कृष्णा और डेविड विलियम्स भी लगातार अपनी टीम के लिए गोल कर रहे हैं। इस सीजन दोनों टीमों ने कुल मिलकार 41 गोल किए हैं। दोनों टीमों के बीच 2019-20 सीजन के पहले हाफ में एक मुकाबला हो चुका है जिसमें गोवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की थी। एटीके की टीम इसका बदला भी लेना चाहेगी।
Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.