Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

आईएसएल-6 : 2020 के पहले मैच आमने-सामने होंगे बेंगलुरू और गोवा

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 3, 2020 at 12:26 AM
Modified at :January 3, 2020 at 12:27 AM
आईएसएल-6 : 2020 के पहले मैच आमने-सामने होंगे बेंगलुरू और गोवा

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का छठा सीजन साल 2020 में प्रवेश कर चुका है। नए साल का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन बेंगलुरू एफसी और मौजूदा उपविजेता एफसी गोवा के बीच श्री कांतिरावा स्टेडियम में खेला जाएगा।

गोवा यह मैच जीतकर टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी जबकि बेंगलुरू की टीम यह मैच जीतकर अपने और गोवा के बीच के अंतर को दो अंकों तक ले जाना चाहेगी। इस सीजन के पहले मैच में गोवा ने बेंगलुरू को ड्रॉ पर रोका था  लेकिन अब बेंगलुरू की टीम अपने घर में अपने हक में परिणाम चाहेगी। [KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS] गोवा के सहायक कोच जीसस टाटो ने कहा, ‘‘हमारा सामना आईएसएल की सबसे अच्छी टीमों में से एक के साथ होने जा रहा है। यह हमारे लिए बड़ा मैच है लेकिन हालात के मुताबिक दबाव बेंगलुरू पर है। हमारे बीच पांच अंकों का फासला है। हम बेंगलुरू से आत्मविश्वास के साथ भिड़ेंगे और अगर हम यह मैच जीत जाते हैं तो हमारे बीच अंकों का फासला आठ का हो जाएगा।’’ हेड कोच सर्जियो लोबेरा इस मैच में मार्गदर्शन के लिए टीम के साथ नहीं होंगे क्योंकि चेन्नइयन एफसी के साथ हुए मैच के दौरान उनके टचलाइन पर जाने को लेकर प्रतिबंध लगा हुआ है। [KH_ADWORDS type="4" align="center"][/KH_ADWORDS] गोवा की उम्मीदें स्टार स्ट्राइकर फेरान कोरोमिनास पर टिकी हुई हैं। यह अलग बात है कि जुआनन और अल्बर्ट सेरान के खिलाफ कोरो अपनी लय में नहीं नजर आते हैं। इसके अलावा ब्रेंडन फर्नांडिस गोवा के लिए अहम साबित हो सकते हैं। उनके नाम दो गोल और पांच एसिस्ट हैं। बेंगलुरू के कोच कार्ल्स कुआडार्ट ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस सीजन में हम अच्छा खेल रहे हैं। बीते सीजन में भी हम अपने स्ट्राइकर मीकू के बगैर नौ मैच खेले थे और इस सीजन में भी ऐसा ही हो रहा है। साथ ही हमें ओनू की भी सेवाएं सात मैचों से नहीं मिल सकी हैं।’’ [KH_RELATED_NEWS title="Related News|आर्टिकल नीचे जारी है "][/KH_RELATED_NEWS] बेंगलुरू की टीम एटीके और मुम्बई सिटी एफसी से हारने के बाद गोवा के खिलाफ ड्रॉ खेला था। ऐसे में कुआडार्ट को उम्मीद है कि उनकी टीम इस अहम मैच को जीतकर पूरे तीन अंक हासिल करेगी और गोवा तथा अपने बीच के अंतर को कम करना चाहेगी।
Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.